back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राहुल गांधी ने रायबरेली DM को फटकार लगाई, कहा- मेरा कॉल तक नहीं उठाया जाता, क्या ये है आपकी सुरक्षा व्यवस्था

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली में महिला सुरक्षा को लेकर DM को फटकार लगाई।जिलाधिकारी के बताए टोल फ्री नंबर पर किसी ने भी नहीं उठाया कॉल तो भड़क गए राहुल गांधी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने 5 नवंबर 2024 को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के बचत भवन में आयोजित दिशा की बैठक की अध्यक्षता की। राहुल गांधी ने इस बैठक के दौरान अपने मोबाइल से हेल्पलाइन नंबर 181 को डायल कर दिया। लेकिन किसी ने भी उनका कॉल नहीं उठाया। इसके बाद राहुल गांधी ने जिलाधिकारी पर भड़कते हुए कहा कि मेरा फोन नहीं उठाया जा रहा है, इस तरह की सुरक्षा व्यवस्था है महिलाओं के लिए आपकी?

“यूपी सरकार की यही व्यवस्था है?”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायबरेली के बचत भवन में आयोजित दिशा की बैठक में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर से महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। जिस पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने राहुल गांधी को महिला सुरक्षा की जानकारी से अवगत कराया। जिसके बाद राहुल गांधी ने महिला सुरक्षा की व्यवस्था का पता लगाने के लिए टोल फ्री नंबर पर 181 पर कॉल किया। लेकिन किसी ने भी उनका कॉल नहीं उठाया। जिससे राहुल गांधी जिलाधिकारी पर भड़क उठे और कहा कि यूपी सरकार की यही व्यवस्था है?

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की सड़कों का लोकार्पण किया

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहली बार रायबरेली की विकास और अनुश्रवण बैठक में चेयरमैन के रूप में शामिल हुए थे। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने उन्हें सभी योजनाओं, टोल फ्री नंबर और महिला सुरक्षा से राहुल गांधी को अवगत कराया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने राहुल गांधी को बताया कि डायल 181 कॉल सेंटर के तहत 1 अप्रैल 2022 से 30 सितंबर 2024 तक 74 मामले दर्ज किए गए, जिनका निस्तारण किया जा चुका है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी ने रायबरेली के डिग्री कॉलेज चौराहे पर नवनिर्मित शहीद चौक का उद्घाटन कर वीर शहीदों को नमन किया और बचत भवन में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना ( PMGSY) की सड़कों का लोकार्पण किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...