प्रियंका ने रायबरेली के लिए किया भावुक पोस्ट, लिखा- हर मुसीबत में ये क्षेत्र गांधी परिवार के साथ खड़ा रहा

Priyanka Gandhi Tweet: प्रियंका गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट का उनके परिवार के लिए कितना महत्व है, यह बताने की कोशिश की है।
Priyanka Gandhi
Priyanka Gandhiraftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियंका गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट को लेकर एक बहुत ही भावुक ट्वीट किया है। उनके भाई और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से 3 मई 2024 को नामांकन भर लिया है। प्रियंका गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट का उनके परिवार के लिए कितना महत्व है, यह बताने की कोशिश की है।

यह पिछले दो दशक से सोनिया गांधी का गढ़ रहा है

आखिर रायबरेली उनकी मां सोनिया गांधी का चुनावी गढ़ रहा है, जहां से उन्हें कभी भी हार का सामना नहीं करना पड़ा था। यह पिछले दो दशक से सोनिया गांधी का गढ़ रहा है। लेकिन यह इससे पहले भी गांधी परिवार का गढ़ रहा है। कांग्रेस का इस लोकसभा सीट को लेकर कहना है कि राहुल गांधी को रायबरेली लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारने का निर्णय लिया गया है। कांग्रेस का कहना है कि रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र एक विरासत ही नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली लोकसभा सीट को लेकर एक भावुक ट्वीट किया है जिसमे उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी का जिक्र भी किया है।

प्रियंका गांधी वाड्रा का रायबरेली लोकसभा सीट को लेकर भावुक ट्वीट

प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली लोकसभा सीट को लेकर अपने भावुक ट्वीट में लिखा "कुछ दिनों पहले मां ने कहा था, "मेरा परिवार दिल्ली में अधूरा है। वह रायबरेली आकर पूरा होता है।" ऐसा परिवार, जिसने कई पीढ़ियों को अपने में मिला लिया; जो दशकों तक हर उतार-चढ़ाव, सुख-दुख, संकट और संघर्ष में चट्टान की तरह हमारे साथ खड़ा रहा। यह स्नेह और भरोसे का रिश्ता है। यह सेवा और आस्था का रिश्ता भी है जो आधी सदी से अटूट है।

हमें यहां के लोगों से जितना प्यार, जितनी आत्मीयता और सम्मान मिला है, वह अनमोल है। परिवारिक रिश्ते की सबसे बड़ी सुंदरता ये होती है कि आप चाहकर भी कभी उसके स्नेह का कर्ज नहीं उतार पाते। इस मुश्किल वक्त में, जब हम देश के लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, तो इस लड़ाई में भी हमारा पूरा परिवार दृढ़ता से हमारे साथ खड़ा है।

आज हजारों परिवारजनों की मौजूदगी में बड़े भाई राहुल जी ने अपना चुनाव नामांकन दाखिल किया।"

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in