नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने 5 नवंबर 2024 को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के बचत भवन में आयोजित दिशा की बैठक की अध्यक्षता की। राहुल गांधी ने इस बैठक के दौरान अपने मोबाइल से हेल्पलाइन नंबर 181 को डायल कर दिया। लेकिन किसी ने भी उनका कॉल नहीं उठाया। इसके बाद राहुल गांधी ने जिलाधिकारी पर भड़कते हुए कहा कि मेरा फोन नहीं उठाया जा रहा है, इस तरह की सुरक्षा व्यवस्था है महिलाओं के लिए आपकी?
“यूपी सरकार की यही व्यवस्था है?”
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायबरेली के बचत भवन में आयोजित दिशा की बैठक में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर से महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। जिस पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने राहुल गांधी को महिला सुरक्षा की जानकारी से अवगत कराया। जिसके बाद राहुल गांधी ने महिला सुरक्षा की व्यवस्था का पता लगाने के लिए टोल फ्री नंबर पर 181 पर कॉल किया। लेकिन किसी ने भी उनका कॉल नहीं उठाया। जिससे राहुल गांधी जिलाधिकारी पर भड़क उठे और कहा कि यूपी सरकार की यही व्यवस्था है?
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की सड़कों का लोकार्पण किया
मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहली बार रायबरेली की विकास और अनुश्रवण बैठक में चेयरमैन के रूप में शामिल हुए थे। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने उन्हें सभी योजनाओं, टोल फ्री नंबर और महिला सुरक्षा से राहुल गांधी को अवगत कराया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने राहुल गांधी को बताया कि डायल 181 कॉल सेंटर के तहत 1 अप्रैल 2022 से 30 सितंबर 2024 तक 74 मामले दर्ज किए गए, जिनका निस्तारण किया जा चुका है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी ने रायबरेली के डिग्री कॉलेज चौराहे पर नवनिर्मित शहीद चौक का उद्घाटन कर वीर शहीदों को नमन किया और बचत भवन में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना ( PMGSY) की सड़कों का लोकार्पण किया।





