नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज कांग्रेस कार्य समिति (CWC) और पार्टी संसदीय दल की बैठक हुईं। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें लोकसभा चुनाव में पार्टी के द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया। यह प्रस्ताव सीडब्ल्यूसी की बैठक में रखने के बाद पास कर दिया। लेकिन इस पर राहुल गांधी अभी कोई फैसला नही लिया है। राहुल गांधी ने सीडब्ल्यूसी से कहा है कि वह बहुत जल्द इस विचार पर फैसला लेंगे।
CWC बैठक में राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जानें का प्रस्ताव पास
आपको बता दें कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने आज शनिवार को पार्टी कार्यसमिति की बैठक की । जिसमें उन्होंने भविष्य की रणनीति तय करने के लिए लोकसभा चुनाव परिणामों पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ CWC के सदस्यों ने राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया। इस प्रस्ताव पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि निश्चित रूप से राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनना चाहिए। वह निडर और साहसी नेता हैं। वो आंख में आंख मिला कर बात कर सकते हैं। ये हमारी कार्यसमिति का सर्वसम्मत अनुरोध है।
कांग्रेस पार्टी का पुनरुद्धार शुरू हो गया- केसी वेणुगोपाल
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि हमारे कार्यसमिति की यही इच्छा है कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने और देश की जनता की आवाज बने। जिस आधार पर उन्हें जनता के सामने सच्चाई लाने में ताकत मिलेगी। इस पर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का पुनरुद्धार शुरू हो गया है। कांग्रेस कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद संभालने का अनुरोध किया है। CWC की बैठक आज सुबह 11 बजे से सुरू हो कर शाम 5.30 बजे तक होगी। इस बैठक के बाद सीडब्ल्यूसी सदस्यों और पार्टी सांसदों के लिए रात्रिभोज का आयोजन भी किया जाएगा।
खरगे बने रहेंगे राज्यसभा के नेता
गौरतलब है कि पार्टी सांसद की इस बैठक में नए कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष का भी चुनाव होना हैं। इसमें सोनिया गांधी के सीपीपी अध्यक्ष के रूप में फिर से चुने जाने की संभावना है। इसके बाद में सोनिया गांधी लोकसभा में पार्टी की नेता चुनेगी। राज्यसभा में खरगे के नेता बने रहने की उम्मीद है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




