नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से सवाल पूछा और आरोप लगाया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई से पहले ऑपरेशन की जानकारी पाकिस्तान को दी थी। ये एक मुखबिरी नहीं बल्कि अपराध है। हालांकि, विदेश मंत्रालाय ने इन आरोप को गलत बताया है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय विमानों के नष्ट होने की संख्या भी पूछी है। जिस पर बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन पर निशाना साधा है।
बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने कहा कि मैं हैरान हूं कि राहुल गांधी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर पीएम को बधाई भी नहीं दी। इसके बावजूद सवाल पूछ रहे है कि हमने कितने एयरक्राफ्ट गंवा दिए जबकि इस सवाल का जवाब DGMO की प्रेस ब्रीफिंग में पहले से दिया जा चुका है।
मालवीय ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि राहुल ने हालांकि, एक बार भी ये जानने का प्रयास नहीं किया कि इस संघर्ष के दौरान पाकिस्तान के कितने जेट मार गिराए गए या फिर कितनों को नष्ट किया गया। राहुल गांधी को आगे क्या मिलेगा? निशान-ए-पाकिस्तान?
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि, इस पोस्ट शेयर करते हुए राहुल गांधी पर निशान साधा है। उन्होने पोस्ट के अलावा, एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें आधा चेहरा पाकिस्तानी सेना के चीफ आसिम मुनीर का और आधा चेहरा राहुल गांधी का नजर आ रहा है। वह एक और पोस्ट में कहते हैं कि राहुल गांधी नए युग के मीर जाफर हैं। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के खिलाफ की गई कार्रवाई में और इस पूरे ऑपेरशन को लेकर राहुल गांधी बार-बार पूछ रहे हैं कि इस इस एयर स्ट्राइक कार्रवाई में भारत के कितने एयरक्राफ्ट को नुकसान पहुंचा है।
राहुल गांधी ने क्या पूछा था-
इससे पहले भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विदेश मंत्री जयशंकर से इस तरह के सवाल पूछे हैं। उस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि, इस पूरे मामले में विदेश मंत्री जयशंकर चुप्पी साधे हुए है। उनकी यह चुप्पी बहुत कुछ बंया कर रही है। ये निंदनीय है। इसलिए मैं दोबारा पूछूंगा कि पाकिस्तान को हमले की जानकारी लगने से हमने कितने एयरक्राफ्ट खो दिए? यह सिर्फ चूक नहीं थी। यह अपराध था और देश को सच्चाई जानने का हक है।
प्रेस ब्रीफिंग में सेना ने क्या बताया-
इससे पहले 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर के ऐलान करने पर सहमति बनी थी। फिर 11 मई को एक तीनों सेनओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुइ थी। इस दौरान एयर मार्शल एके भारती ने कहा था कि हम युद्ध की स्थिति में है और नुकसान इसका एक हिस्सा है। सवाल ये है कि क्या हमने अपना उद्देश्य हासिल कर लिया है? इसक जवाब है हां। इस मिशन से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं कर सकते है, क्योंकि हम अभी भी युद्ध की स्थिति में है। इस बीच, एयर मार्शल ने कहा कि भारत के सभी पायलट सुरक्षित लौट आए हैं।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश मंत्री ने क्या कहा था-
ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा था कि हमने ऑपरेशन शुरु करने से पहले पाकिस्तान सरकार को सूचित किया था। कि हम आतंकी ठिकानों को निशाना बना रहे थे लेकिन हम सैन्य ठिकानों को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। ऐसे में सेना के पास पीछे हटने और हस्तक्षेप नहीं करने का कोई ऑपशन है। पाकिस्तान ने इस सलाह को नहीं सुनने में ही अपनी भलाई समझी।





