नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। संभल के CO अनुज चौधरी के बयान पर बवाल अभी थमा भी नहीं था कि अब योगी आदित्यनाथ के मंत्री ने भी होली को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है कि उसपर भी बवाव होना तय है। मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि होली में जिनको भी रंग से परेशानी है तो वो हिजाब की तरह तिरपाल ओढ़कर बाहर निकलें। अगर नमाज होली खेलने के वक्त ही पढ़नी है तो मेरा सुझाव है कि जैसे बेगम हिजाब पहनती हैं, वैसे ही एक तिरपाल पहन लें, ताकि रंगों से बच जाएं।
रघुराज सिंह ने दिया विवादित बयान
रघुराज सिंह ने कहा कि “साल में 52 बार जुम्मा आता है, होली साल में एक बार आती है। अगर जिसको नमाज पढ़नी है वो या तो अगले दिन पढ़ ले या उसी दिन पढ़नी है तो तिरपाल ओढ़कर बाहर निकलें। अगर ऐसा नहीं कर सकते तो अपने घरों पर ही रहें। जिन्हें होली से दिक्कत है वो या तो जेल जाएं, उत्तर प्रदेश छोड़ दें या यमराज के पास अपना नाम लिखवा लें।” बता दें कि संभल के सीओ अनुज चौधरी ने भी ऐसा ही बयान दिया था। योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि पहलवान है तो ऐसे ही बयान देगा।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मंदिर बनेगा- रघुराज सिंह
रघुराज सिंह ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बारे में कहा कि AMU भी हिंदुस्तान में ही है। मैं अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी प्रशासन से अपील करता हूं कि जैसा बांग्लादेश में हो रहा है वैसा यहां नहीं हो पाएगा। यहां हिंदुस्तान का कानून चलता है। अब प्रदेश में योगी सरकार है कांग्रेस- सपा के जमाने गए। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जब अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मस्जिद बन सकती है तो मंदिर भी जरूर बनना चाहिए। मैं भी अपनी जमीन बेचकर दान दूंगा। अबू धाबी में मंदिर बन सकता है तो AMU में क्यों नहीं बन सकता। हमारे टैक्स से यूनिवर्सिटी चलती है तो मंदिर बनना ही चाहिए।




