back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“वोकल फ़ॉर लोकल” को जनांदोलन बना रहा “हुनर हाट” : नकवी

नई दिल्ली, 27 फरवरी (हि.स.)। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने यहां कहा कि हुनर हाट "वोकल फॉर लोकल" को जनांदोलन बनाने में प्रभावी एव प्रामाणिक भूमिका निभा रहा है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 26वें हुनर हाट में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री नकवी ने कहा कि हुनर हाट "कौशल के कद्रदानों का कुम्भ" साबित हो रहा है। नकवी ने कहा कि 20 फरवरी से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुरू हुए हुनर हाट में अब तक 12 लाख से ज्यादा लोग "वोकल फॉर लोकल" अभियान का "अभिमान" बनें हैं। उम्मीद है कि आने वाले दो दिनों में यह संख्या 16 लाख से ऊपर जाएगी। हुनर हाट का समापन आगामी 01 मार्च को होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 10 दिनों के इस हुनर हाट का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया था। अब तक कई केंद्रीय मंत्री, संसद सदस्य, वरिष्ठ नौकरशाह, विभिन्न देशों के राजनयिक, जाने-माने उद्योगपति; दस्तकारों, शिल्पकारों, कलाकारों की हौसलाअफजाई करने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस हुनर हाट में आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखण्ड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल सहित देश के 31 से अधिक राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से 600 से अधिक दस्तकार, शिल्पकार, कारीगर शानदार स्वदेशी उत्पादों के साथ शामिल हुए। हुनर हाट में ये कारीगर ऍप्लिक वर्क, ड्राई फ्लावर्स, बेंत-बांस, ब्रास, जूट के उत्पाद, लकड़ी-मिट्टी से बने स्वदेशी खिलौने, अजरख ब्लॉक प्रिंट, ब्लू आर्ट पॉटरी, पश्मीना शाल, खादी के सामान, बनारसी सिल्क, वुडेन फर्नीचर, चिकनकारी एम्ब्रॉइडरी, चंदेरी सिल्क, लाख की चूड़ियां, राजस्थानी आभूषण, फुलकारी, ऑइल पेंटिंग, लेदर उत्पाद, खुर्जा की पॉटरी, तमिलनाडु, कर्नाटक की चंदन की कलाकृतियां, पश्चिम बंगाल के जूट के सामान; शीशे से बनी दुर्लभ कलाकृतियाँ; चटाइयां, दरी, कालीन आदि शानदार स्वदेशी उत्पाद अपने साथ बिक्री एवं प्रदर्शनी के लिए लेकर आये। नकवी ने कहा कि हुनर हाट के "बावर्चीखाने" में देश के सभी प्रांतों-क्षेत्रों के पारम्परिक लजीज़ पकवानों का यहां आने वाले लोगों ने लुत्फ़ उठाया। अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने कहा कि हुनर हाट के जरिये अब तक 5 लाख 30 हजार से ज्यादा दस्तकारों, शिल्पकारों, कलाकारों को रोजगार और रोजगार के मौकों से जोड़ा गया है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के साथ 75 "हुनर हाट" के जरिये 7 लाख 50 हजार दस्तकारों, शिल्पकारों को रोजगार के मौकों से जोड़ा जायेगा। नकवी ने बताया कि अगला "हुनर हाट" भोपाल (12 से 21 मार्च), गोवा (25 मार्च से 4 अप्रैल), कोटा (9 से 18 अप्रैल), सूरत (23 अप्रैल से 2 मई) में आयोजित होगा। इसके अतिरिक्त हैदराबाद, मुंबई, जयपुर, पटना, प्रयागराज, रांची, कोच्चि, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, जम्मू-कश्मीर आदि स्थानों पर भी इसी वर्ष हुनर हाट के आयोजन होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵