back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तानी मुंहबोली बहन कौन हैं? कब से बांध रही हैं पीएम को राखी?

PM Narendra Modi: दरअसल वर्ष 1990 में गुजरात के तत्कालीन राज्यपाल स्वरूप सिंह ने क़मर शेख़ को नरेंद्र मोदी से मिलाया था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज हम आपको इस खबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुंहबोली बहन के बारें में बतायेंगे, जो पाकिस्तान मूल की हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिछले 30 सालों से राखी बांध रही हैं। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान मूल की इस मुंहबोली बहन का नाम क़मर शेख़ है। क़मर शेख़ मूल रूप से पाकिस्तान की रहने वाली हैं। उनका पाकिस्तान के कराची में घर था। बता दें कि क़मर शेख़ का निकाह वर्ष 1981 में भारत में अहमदाबाद के निवासी मोहशीन शेख के साथ हुआ था। जिसके बाद उन्हें कानूनी रूप से भारतीय नागरिकता मिल गयी थी। क़मर शेख़ के पति पेशे से एक पेंटर हैं।

तत्कालीन राज्यपाल स्वरूप सिंह ने क़मर शेख़ को नरेंद्र मोदी से मिलाया था

अब आप सबके मन में सवाल उठ रहा होगा कि क़मर शेख़ का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना कैसे हुआ। दरअसल वर्ष 1990 में गुजरात के तत्कालीन राज्यपाल स्वरूप सिंह ने क़मर शेख़ को नरेंद्र मोदी से मिलाया था। तब से लेकर क़मर शेख़ नरेंद्र मोदी के लिए खुद अपने हाथ से बनाई राखी उनकी कलाई में बांधती हैं। क़मर शेख़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधने के लिए 18 अगस्त 2024 को दिल्ली पहुंच रही हैं। वह 19 अगस्त 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कलाई में राखी बाधेंगी।

नरेंद्र मोदी और क़मर शेख़ के बीच भाई बहन का एक बहुत ही प्यारा रिश्ता है

क़मर शेख़ खुद बताती है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बाजार से कभी भी राखी नहीं खरीदती हैं। वह खुद ही बहुत सारी राखी बनाती हैं और उनमे से सबसे अच्छी वाली राखी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए चुनती हैं। क़मर शेख़ बताती हैं कि उन्हें इस दिन का काफी इंतज़ार रहता है। क़मर शेख़ ने जानकारी दी कि वह कोविड के कारण वर्ष 2020, वर्ष 2021 और वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी नहीं बांध पाई थी। उन्होंने बताया कि जब वर्ष 2023 में उन्हेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधने का फिर से अवसर मिला तो वह काफी खुश थी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और क़मर शेख़ के बीच भाई बहन का एक बहुत ही प्यारा रिश्ता है।     

Advertisementspot_img

Also Read:

Raksha Bandhan पर बनी ये स्पेशल फिल्में जो बखूबी दिखाती है भाई-बहन के रिश्ते को, आज त्योहार के दिन जरूर देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रक्षाबंधन, एक खूबसूरत त्योहार है जिसका भाई-बहनों को बेसब्री से इंतजार रहता है, वहीं इस खूबसूरत रिश्ते पर बॉलीवुड में कई...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵