putin-humiliating-himself-on-world-stage-uk-foreign-secretary
putin-humiliating-himself-on-world-stage-uk-foreign-secretary

विश्व मंच पर खुद को अपमानित कर रहे हैं पुतिन : ब्रिटेन के विदेश सचिव

लंदन, 13 मई (आईएएनएस) ब्रिटेन के विदेश सचिव लिज ट्रस ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन विश्व मंच पर खुद को अपमानित कर रहे हैं। उन्होंने मास्को पर और कड़े प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार- जी-7 की बैठक में बोलते हुए, वह कहती हैं कि प्रतिबंधों में तब तक ढील नहीं दी जानी चाहिए, जब तक कि सभी रूसी सैनिक यूक्रेन नहीं छोड़ देते। ट्रस ने यूक्रेन को और हथियार भेजने का भी आग्रह किया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने जर्मनी में जी-7 के विदेश मंत्रियों की एक बैठक में कहा कि पुतिन को एक ऐसी हार का सामना करना होगा जो उन्हें आगे ऐसा करने से रोके। उन्होंने कहा, पुतिन विश्व मंच पर खुद को अपमानित कर रहे हैं, साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें यूक्रेन पर अपने आक्रमण से किसी भी लाभ से वंचित किया जाना चाहिए। उन्होंने यूक्रेन की नाटो सैन्य उपकरणों तक पहुंच बढ़ाने का भी आग्रह किया। जी-7 के विदेश मंत्री शुक्रवार को अपने यूक्रेनी और मोल्दोवन कॉउंटरपार्ट के साथ फिर मिलेंगे। ब्रिटेन के विदेश सचिव ने विश्व के नेताओं से रूस पर और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाकर और यूक्रेन को और हथियारों की आपूर्ति कर पुतिन पर दबाव जारी रखने का आग्रह किया है। यूक्रेन में युद्ध और इसके प्रभाव, विशेष रूप से दुनिया भर में खाद्य और ऊर्जा की कीमतों में वृद्धि पर चर्चा करने के लिए जी 7 विदेश मंत्री पिछले तीन दिनों से जर्मनी में बैठकें कर रहे हैं। --आईएएनएस पीजेएस/एसकेपी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in