नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के जलगांव में बड़ा रेल हादसा हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में ये अफवाह फैल गई कि ट्रेन में आग लग गई है। इस अफवाह के कारण लोग अपनी जान बचाने के यात्री ट्रेन से कूदने लगे इस दौरान बगल से आ रही बेंगलुरु एक्सप्रेस ने कई यात्रियों को कुचलते हुए आगे चली गई। भारत के इतिहास में अब तक कई बड़े ट्रेन हादसे हुए जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।
बिहार ट्रेन एक्सीडेंट
6 जून 1981को ऐसा ट्रेन हादसा हुआ जो काफी डरावना था। भारत में सहरसा मानसी रेलखंड के पुल नंबर 51 पर सबसे बड़ा ट्रेन हादसा हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि उस दौरान ट्रेन के ब्रेक फैल होने के कारण ये हादसा हुआ था। ट्रेन के ब्रेक फ़ैल होने और तेज बारिश के कारण ट्रेन के कुछ डब्बे बागमती नदी में गिर गए थे।वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार इस हादसे के कारण लगभग 800 लोगों की मौत हुई थी।
फिरोजाबाद ट्रेन एक्सीडेंट
हादसे में एक नाम दिल्ली जा रही कालिंदी एक्सप्रेस का भी है। 20 अगस्त 1995 को दिल्ली जा रही कालिंदी एक्सप्रेस के रास्ते में नीलगाय आ गई और इस दौरान ट्रेन नीलगाय से टकरा गई और ट्रेन का ब्रेक खराब हो गया और ट्रेन वहीं रुक गई। इसके बाद पीछे से आ रही दूसरी ट्रेन ने कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन को पीछे से ही टक्कर मार दी। इस हादसे में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
आंध्रप्रदेश ट्रेन हादसा
आंध्रप्रदेश के वेलिगोंडा शहर में भी एक ट्रेन हादसा ऐसा हुआ जिसने सबको हिला कर रख दिया। 29 अक्टूबर 2005 को यह हादसा हुआ था। हैदराबाद से कुर्नूल जा रही एक पैसेंजर ट्रेन पानी में गिर गई थी। दरअसल उस दौरान वह काफी बाढ़ आई हुई थी और इसके कारण ट्रेन पटरी से उतर गई थी। इस हादसे में 144 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
इंदौर – पटना ट्रेन हादसा
इंदौर – पटना एक्सप्रेस ट्रेन के ट्रेक में खराबी आने के कारण कानपुर के पुखरावां में ट्रेन हादसे का शिकार हो गई थी। इसमें 120 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। ये हादसा साल 2016 में हुआ था।
बालासोर ट्रेन एक्सीडेंट
2 जून 2023 को हुए इस ट्रेन हादसे ने हर किसी को हैरान कर दिया था। दरअसल बालासोर के बहानगा बाजार स्टेशन पर कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकरा गई थी। इस दौरान 1200 लोग इस हादसे में घायल हो गए थे। वहीं रिपोट्र्स के अनुसार इस हादसे में 296 लोगों की मौत हो गई थी। रिपोर्ट में पता चला था कि ट्रेन के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए थे।





