नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के जलगांव में बड़ा रेल हादसा हो गया है। खबर है कि लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में बैठे यात्रियों के बीच अफवाह फैल गई कि ट्रेन में आग लग गई है। इस अफवाह की वजह से यात्रियों में हड़कंप मच गया। महाराष्ट्र के जलगांव के पास चेन पुलिंग की गई। ट्रेन से रुकते ही कई यात्री ट्रेन से कूद गए, वो पास की पटरी पर बैठ गए। तभी दूसरी पटरी पर कर्नाटक एक्सप्रेस आ गई और यात्रियों को कुचलते हुए आगे चली गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में करीब आठ लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब 12 लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नाशिक के डिविजनल कमिश्नर प्रवीण गेदाम ने कहा, ‘पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री ट्रैक पर थे, उस ट्रैक पर कर्नाटक एक्सप्रेस आ गई। हम मौके पर हैं, एसपी, कलेक्टर सभी मौके पर पहुंच रहेहैं। हम DRM और रेलवे अधिकारियों के संपर्क में हैं। आखिरी जानकारी के मुताबिक, मौके पर आठ एम्बुलेंस पहुंच गये हैं। आखिरी रिपोर्ट के मुताबिक, आठ यात्रियों की मौत हो गई है। ये आंकड़ा और बढ़ सकता है।’
[EMBED]
Passengers of Pushpak Express were on the track when they met with an accident as Karnataka Express was passing through an adjacent track. We are on the spot. Additional SP, SP, Collector and everybody is on their way. We are coordinating with DRM and Railway officials. 8… https://t.co/TZTt28eWpl
— ANI (@ANI) January 22, 2025
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘जलगांव जिले के पचोरा के करीब हुए रेल हादसे में यात्रियों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण और व्यथित करने वाली है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवार के साथ हैं। मेरे सहयोगी गिरीश महाजन और जलगांव के एसपी मौके पर पहुंच गए हैं और कलेक्टर भी मौके पर पहुंच रहे हैं। पूरा जिला प्रशासन, रेल प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है और घायलों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय सरकारी अस्पताल के साथ-साथ आसपास के प्राइवेट अस्पतालों को भी तैयार रहने को कहा गया है। हम पूरी स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं और जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।’
[EMBED]
जळगाव जिल्ह्यातील पाचोरानजीक एका अत्यंत दुर्दैवी घटनेत काही लोकांचा मृत्यू झाल्याची घटना अतिशय वेदनादायी आहे. मी त्यांना भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पण करतो.
माझे सहकारी मंत्री गिरीश महाजन तसेच पोलिस अधीक्षक हे घटनास्थळी पोहोचले असून, जिल्हाधिकारी काही वेळात तेथे पोहोचत आहेत. संपूर्ण…— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) January 22, 2025





