back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

26 जनवरी से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, पंजाब से 2.5 किलो RDX के साथ 4 आतंकी गिरफ्तार

गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक गंभीर आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक गंभीर आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 2.5 किलो RDX से बना IED और दो पिस्तौल बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई पंजाब के होशियारपुर जिले में खुफिया सूचना के आधार पर की गई। जानकारी मिली थी कि 26 जनवरी के आसपास किसी बड़े आतंकी हमले की तैयारी चल रही है।

चार आतंकियों को किया गया गिरफ्तार

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आतंकियों की पहचान दिलजोत सिंह, हरमन सिंह उर्फ हैरी, अजय उर्फ महिरा और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श कंडोला के रूप में हुई है। ये सभी एसबीएस नगर जिले के राहों इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, बरामद RDX और हथियार किसी बड़े हमले को अंजाम देने के लिए रखे गए थे। डीजीपी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह आतंकी मॉड्यूल गणतंत्र दिवस समारोहों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था। बरामद IED का इस्तेमाल भीड़भाड़ वाले इलाकों में बड़े धमाके के लिए किया जा सकता था।

चार आतंकियों को किया गया गिरफ्तार

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आतंकियों की पहचान

दिलजोत सिंह, हरमन सिंह उर्फ हैरी, अजय उर्फ महिरा और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श कंडोला के रूप में हुई है। ये सभी एसबीएस नगर जिले के राहों इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, बरामद RDX और हथियार किसी बड़े हमले को अंजाम देने के लिए रखे गए थे। डीजीपी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह आतंकी मॉड्यूल गणतंत्र दिवस समारोहों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था। बरामद IED का इस्तेमाल भीड़भाड़ वाले इलाकों में बड़े धमाके के लिए किया जा सकता था।

पूछताछ जारी, पूरे नेटवर्क की जांच

पुलिस चारों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। उनके अन्य साथियों, फंडिंग और विदेशी संपर्कों को लेकर जांच तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि इस आतंकी साजिश से जुड़े हर व्यक्ति को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी आतंकी मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इन समुदायों में पकड़ बनाएगी AAP, सरकार में बन सकते हैं दो डिप्टी सीएम

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) की मोगा...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...