नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने आज 14 मई 2025 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
कैसे चेक करें PSEB 12वीं का रिजल्ट?
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों के पास अपना रोल नंबर और रोल कोड होना ज़रूरी है। दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट चेक करें।
पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं। होमपेज पर “Results” या “12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन पेज खुलेगा, यहां अपना रोल नंबर और रोल कोड भरें। सिक्योरिटी कैप्चा भरें और “View Result” पर क्लिक करें। आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। चाहें तो उसे डाउनलोड करें या Ctrl + P दबाकर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
91% रहा ओवरऑल पास प्रतिशत
इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं का ओवरऑल पास प्रतिशत 91% रहा है। यह पिछले साल की तुलना में अच्छा प्रदर्शन माना जा रहा है। बोर्ड के अनुसार, छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो सकी है। इस बार भी पंजाब बोर्ड की 12वीं परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। 1,24,229 छात्राओं में से 1,17,175 पास हुईं, यानी 94.32% पास प्रतिशत। वहीं, 1,41,156 छात्रों में से 1,24,328 पास हुए, यानी 88.08% पास प्रतिशत। यह आंकड़े बताते हैं कि छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में बेहतर रहा।
पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
पंजाब बोर्ड के नियमों के अनुसार, पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक लाने जरूरी हैं। जिन विषयों में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों होते हैं, उनमें दोनों को अलग-अलग पास करना होता है। प्रैक्टिकल में कम से कम 20% और थ्योरी में 33% अंक होना जरूरी है।
पिछले साल कैसा रहा था प्रदर्शन?
पिछले साल 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी हुआ था। अमृतसर जिला सबसे ऊपर रहा था, जहां का पास प्रतिशत 97.27% था। सबसे कम 87.86% पास प्रतिशत श्री मुक्तसर साहिब जिले में रहा था। बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लुधियाना के छात्र एकमप्रीत सिंह ने 100% अंकों के साथ टॉप किया था।




