back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

असम में प्रधानमंत्री मोदी आज दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे

गुवाहाटी, 24 मार्च (हि.स.)। असम विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम में जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बुधवार को वे दो स्थानों पर चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं। दूसरी तरफ इसे लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस आरोप लगा रही है कि राज्य सरकार ने कुछ नहीं किया, जिसकी वजह से प्रधानमंत्री को बार-बार असम आना पड़ रहा है। बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी असम के बिहपुरिया और सिपाझार में बारी बारी से दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। सिपाझार में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहेंगे।बिहपुरिया जनसभा में प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल भी मौजूद रहेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास जोरहाट और शिवसागर में दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जबकि मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल सरुपथार, देरगांव और माजुली में चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं नेडा के संयोजक डॉ हिमंत विश्वशर्मा कलियाबर, चाबुआ, गोलाघाट, लाहोवाल, दुलियाजान और नाहरकटिया में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि 126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए तीन चरणों में 27 मार्च, 01 अप्रैल और 06 अप्रैल को मतदान होगा। मतों की गिनती दो मई को होगी। पहले चरण के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। जिसके चलते चुनावी शोर काफी तेज हो गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत-मलेशिया के बीच ‘इकोनॉमिक कॉरिडोर’ तैयार! PM मोदी ने निवेश और UPI के जरिए बुनी नई कूटनीति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...