back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रधानमंत्री ने ‘यास’ तूफान से संबंधित समीक्षा बैठक में राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

नई दिल्ली, 27 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को चक्रवाती तूफान ‘यास’ से जुड़ी तैयारियों और नुकसान को लेकर समीक्षा बैठक की जिसमें अधिकारियों ने इस विषय पर उन्हें विस्तृत जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने इस दौरान केन्द्र और राज्य एजेंसियों की प्रभावी और सक्रिय भूमिका को स्वीकारा साथ ही निर्देश दिये कि जल्द स्थिति सामान्य करने व राहत सामग्री का उचित वितरण सुनिश्चित किया जाए। प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधान सचिव, कैबिनेट सचिव और गृह, विद्युत और टेलीकॉम सचिव सहित मौसम विभाग के महानिदेशक ने बैठक में भाग लिया। अधिकारियों ने बताया कि ‘यास’ से उत्पन्न स्थितियों से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 106 टीमें तैनात की गई हैं, इनमें से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 46-46 टीमें तैनात की गई हैं। इसके अलावा सेना और कोस्ट गार्ड भी बचाव कार्यों में सहयोग कर रहे हैं और नेवी व वायु सेना अलर्ट पर हैं। उन्होंने बताया कि बचाव एजेंसियों के प्रयासों से 1000 लोगों को बचाया गया है और 2500 से अधिक स्थानों पर पेड़ और खंभे गिरने से रास्ता अवरोध होने की स्थिति को ठीक किया गया है । राज्य अपने स्तर पर नुकसान का जायजा ले रहे हैं लेकिन केन्द्र और राज्यों के समन्वित प्रयासों से जनहानि को कम करने में सफलता मिली है। ऐसा समय से मौसम की भविष्यवाणी, प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को इसकी जानकारी देने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने से संभव हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत-मलेशिया के बीच ‘इकोनॉमिक कॉरिडोर’ तैयार! PM मोदी ने निवेश और UPI के जरिए बुनी नई कूटनीति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...