back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोराेना संक्रमण को रोकना केवल पुलिस की नहीं बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी: पुलिस आयुक्त

हैदराबाद में अब तक कोरोना नियमों के उल्लंघन के 1.65 लाख मामले दर्ज हैदराबाद, 27 मई (हि.स.)। लॉकडाउन के दौरान कोरोना नियमों के उल्लंघन करने पर हैदराबाद में अब तक 1.65 लाख मामले दर्ज किए हैं। पिछले दो दिन में ही सात हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस लॉकडाउन नियमों का पालन कराने के लिए लगातार सख्ती बरत रही है। यह जानकारी नगर पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार ने दी। गुरुवार को एक बयान जारी कर नगर पुलिस आयुक्त ने बताया कि लॉकडाउन के दूसरे सप्ताह में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आ रही है, लेकिन अभी खतरा टला नहीं है, बल्कि खतरा सिर पर मण्डरा रहा है। कोरोना ऐसे लापरवाह लोगों की तलाश में है, जो दिशा निर्देशों का पालन नहीं करते हैं। लॉकडाउन का उल्लंघन कर बेकार सड़कों पर घूमते हैं। ऐसे लापरवाह लोगों के जरिए कोरोना उनके घर पहुँचकर उन्हें और उनके घर वालों को परेशान कर रहा है। उन्होंने बताया कि हैदराबाद में लॉकडाउन और कोरोना नियमों के उल्लंघन 1.65 लाख मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिन के दौरान 7 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें मास्क न लगाने पर 2,590, शारीरिक दूरी का पालन के 380, अनावश्यक भीड़ जुटाने के 110 और लॉकडाउन व कर्फ्यू उल्लंघन के 4,086 मामले दर्ज किए गए हैं। अंजनी कुमार ने कहा कि पुलिस की सख्ती को लेकर आलोचना की जा रही है, लेकिन यह मामला जबर्दस्ती का नहीं है और न ही कोरोना संक्रमण को रोकने की जिम्मेदारी केवल पुलिस की है।इसके लिए हर नागरिक जिम्मेदार है। हिन्दुस्थान समाचार/नागराज

Advertisementspot_img

Also Read:

‘लोकल अपनाओ, राष्ट्र मजबूत बनाओ’, CM रेखा गुप्ता बोलीं- हर काम के लिए सरकार जिम्‍मेदार नही…

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । "दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को शिक्षकों से अपील की कि वे स्कूली बच्चों को केवल पढ़ाई...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵