back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इमरान खान की गुलामी की बेड़ी से खुद को आजाद करें राष्ट्रपति : गृहमंत्री सनानुल्लाह

इस्लामाबाद , 24 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के गृहमंत्री राना सनानुल्लाह ने राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से कहा है कि वह खुद को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान की गुलामी की बेड़ी से आजाद करें और अपने संवैधानिक कर्तव्यों का निर्वहन करें। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, सनानुल्लाह ने अल्वी पर तंज करते हुए कहा कि वह पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान के कहने पर काम करने के बजाय संविधान के अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। पाकिस्तान के गृहमंत्री ने यह साफ किया है कि देश संविधान के आधार पर चलेगा न कि इमरान खान की मर्जी से। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का पद एक संवैधानिक पद है, जो राजनीति से परे है। जब भी संवैधानिक कर्तव्यों के निर्वहन की बात आती है तो राष्ट्रपति, राज्यपालों और पीटीआई के अन्य सहयोगियों के साथ बीमार पड़ जाते हैं। राष्ट्रपति ने दरअसर खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद की शपथ नहीं दिलाई थी और नए मंत्रिमंडल के शपथग्रहण के समय भी वह बीमार पड़ गए थे। अल्वी ने हालांकि शुक्रवार को तीन केंद्रीय मंत्रियों और एक राज्यमंत्री को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। –आईएएनएस एकेएस/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵