back to top
35.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तराखंड पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, सीएम धामी और राज्यपाल ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत

देहरादून, 26 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार और रविवार को उत्तराखंड के दौरे पर आ गए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने उनका जोलीग्रांट में स्वागत किया । राष्ट्रपति की ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बलों को शुक्रवार को ब्रीफ किया गया। सुरक्षा में लगे सभी पुलिस बल को निर्धारित समय से तीन घंटे पहले ड्यूटी स्थल पहुंचने के साथ ही ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। प्रभारी अधिकारी जौलीग्रांट को निर्देशित किया गया कि वह एयरपोर्ट और उसके आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु कांबिंग, चेकिंग करा ले तथा आसपास स्थित ऊंचे भवनों आदि की सघन चेकिंग कराने के साथ ही वहा आवश्यक पुलिस बल नियुक्त करना सुनिश्चित करें। अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) की अध्यक्षता में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ओर से पुलिस लाइन देहरादून में ब्रीफिंग दी गई। इस दौरान किए गए सुरक्षा-प्रबंधों की समीक्षा भी की गई। वर्तमान सुरक्षा परि²श्य सभी अधिकारी, कर्मचारियों को सजग व सतर्क रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया गया। ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था), अपर पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना), पुलिस उपमहानिरीक्षक (गढ़वाल परिक्षेत्र), पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा ड्यूटी में लगने वाले समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया गया। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल ना किया जाए। ब्रीफिंग के दौरान वी मुरगेशन, (अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था), संजय गुंज्याल, (अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना), करण सिंह नगन्याल (पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र), जन्मेजय खंडूड़ी, पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून एवं पुलिस व प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे। धर्मनगरी में 27 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आएंगे। उनकी सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को अधिकारियों ने निरीक्षण किया। सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल से लेकर हेलीपैड तक स्नाइपर तैनात किए जाएंगे। वहीं सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी हर जगह पर तैनात रहेंगे। राष्ट्रपति दिव्य प्रेम सेवा मिशन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। शुक्रवार को डीएम विनय शंकर पांडेय व एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने बीएचईएल के हेलीपैड, गेस्ट हाउस व दिव्य प्रेम सेवा मिशन में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि राष्ट्रपति की फ्लीट वाले मार्ग को तत्कालिक तौर पर बंद कराया जाएगा। हेलीपैड से लेकर फ्लीट के रूट व कई जरूरी स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। –आईएएनएस स्मिता/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

मौत को छूकर निकले 161 यात्री! IGI एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की रनवे पर हाई अलर्ट के बीच कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली के Indira Gandhi International Airport पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विशाखापत्तनम से आ रही IndiGo की...
spot_img

Latest Stories

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵