back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने प्रख्यात शिक्षाविद् बाबा इकबाल सिंह के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के प्रख्यात शिक्षाविद् 96 वर्षीय बाबा इकबाल सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया। राष्ट्रपति ने ट्विटर पर कहा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कार्यो के क्षेत्र में अपार योगदान देने वाले इकबाल सिंह जी के निधन पर दुखी हूं। उनकी सेवा के लिए उन्हें 2022 के पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया था। मेरी संवेदना उनके परिवार और अनुयायियों के साथ है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, बाबा इकबाल सिंह जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें युवाओं में शिक्षा बढ़ाने के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने सामाजिक सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किया। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। वाहेगुरु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। बाबा इकबाल सिंह का शनिवार को हिमाचल प्रदेश के बारू साहिब में निधन हो गया। वह कलगीधर सोसाइटी के अध्यक्ष थे, जिसने कई शैक्षणिक संस्थान और एक आध्यात्मिक विश्वविद्यालय भी चलाया। वह एमएससी (कृषि) थे और हिमाचल प्रदेश में निदेशक (कृषि) के पद से सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद उन्होंने सामाजिक कार्य किया। उनका नाम 25 जनवरी को 2022 के पद्म पुरस्कार विजेताओं की सूची में भी शामिल है। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

बॉलीवुड में नहीं चला सिक्का! तो टीवी की दुनिया में रखा कदम, ऐसा रहा मोहम्मद इकबाल खान का करियर

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हर कलाकार का स्‍टार बनने का सपना पूरा नहीं होता। कई ऐसे चेहरे रहे हैं, जिन्हें...
spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵