back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

10 फरवरी को महाकुंभ जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, लगाएंगी आस्‍था की पवित्र डुबकी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल महाकुंभ जा रही हैं। वह संगम पट पर आस्‍था की पवित्र डुबकी लगाएंगी और अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चन कर दर्शन करेंगी।

 नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । प्रयागराज के महाकुंभ में 10 फरवरी को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन हो रहा है। वह संगम पट पर आस्‍था की पवित्र डुबकी लगाएंगी और अक्षयवट व बड़े हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चन कर दर्शन करेंगी। वह कुंभनगर में करीब 5 घंटे ठहरेंगी, जिसमें कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रयागराज मेला प्राधिकरण और प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर मेला और संगम पट पर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए है। दौरान संगम तट समेत सभी स्नान घाटों पर आम श्रद्धालुओं के स्‍नान पर कोई रोक नहीं है। 

राष्ट्रपति के स्नान के दौरान संगम में नावों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। बोट क्लब, किला घाट, VIP घाट किला, अरैल घाट की जेटी प्रतिबंधित रहेंगी। उनके आने पर अरैल व संगम से लेकर किला व हनुमान मंदिर तक वाहनों का आवागमन भी बंद रहेगा। राष्ट्रपति के लौट जाने के बाद ही नावों का संचालन हो सकेगा। 

ऐसो है राष्‍ट्रपति का कार्यक्रम 

10 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली से रवाना होगी, करीब 11 बजे प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी, जहां से हेलीकॉप्टर से महाकुंभ नगर के अरैल क्षेत्र में डीपीएस हेलीपैड पर उतरेंगी। जिसके बाद वह कार से अरैल VVIP Jetty से निषादराज क्रूज से संगम जाएंगी। राष्ट्रपति का स्नान माघ महीने की एकादशी के शुभ अवसर पर होगा। दोपहर में करीब 12 बजे त्रिवेणी में स्नान करेंगी। फिर गंगा की पूजा और आरती करेंगी। महाकुंभ में राष्‍ट्रपति करीब पांच घंटे का समय बिताएंगी। कुछ मुख्‍य कार्यक्रमों में भाग लेंगी। इसके बाद वह बमरौली एयरपोर्ट लौटेंगी। जहां से शाम चार बजे के करीब वह दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगी। 

कई राजनेता और फिल्‍मी सितारे डुबकी लगा चुके 

5 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी महाकुंभ पहुंचे थे। जहां आस्‍था की पवित्र डुबकी लगाई और मां गंगा की पूजा अर्चना की। प्रयागराज के महाकुंभ में आस्था के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। संगम तट पर स्‍नान के लिए करोड़ो लोग पहुंच रहे है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी मुस्‍तैद है। कई जगह पर वाहनों का जाम लगा है। वहीं प्रशासन व्‍यवस्‍था को सुद्रढ़ बनाने में जुटा हुआ। अब तक कई राजनेता ओर बॉलीवुड सितारे आस्‍था की डुबकी लगाने पहुंचे है।  

Advertisementspot_img

Also Read:

Republic Day: देश ने मनाया 77वां गणतंत्र दिवस, पीएम मोदी बोले– आन, बान और शान का प्रतीक है यह राष्ट्रीय पर्व

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूरा देश आज 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति ने गणतंत्र...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...