back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्किम के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को दी बधाई

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सिक्किम के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि सिक्किम के लोग विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर देश की प्रगति में बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं और सिक्किम ने भारत के अन्य राज्यों के सामने मिशाल पेश करने का काम किया है। सिक्किम के लोगों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा , सिक्किम के मेरे भाइयों और बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। सिक्किम के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर स्वयं को प्रतिष्ठित किया है और वे देश की प्रगति में बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं। ईश्वर राज्य के लोगों को सुख और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सिक्किम के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, सिक्किम के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं। सिक्किम ने जैविक खेती और सतत विकास का रास्ता अपना कर देश के बाकी हिस्सों के सामने एक मिसाल पेश की है। सिक्किम के सभी निवासियों के निरंतर विकास और समृद्धि के लिए मेरी शुभकामनाएं। आपको बता दें कि, भारत के 22वें राज्य के तौर पर 16 मई, 1975 को सिक्किम की स्थापना हुई थी। –आईएएनएस एसटीपी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵