back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kolkata Rape Murder: बहुत हो गया, मैं भयभीत हूं…कोलकाता रेप व मर्डर मामले पर बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

देश को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि किसी भी सभ्य समाज में बहन-बेटियों के साथ इस प्रकार की बर्बरता नहीं होने दी जा सकती। कोलकाता में छात्र, डॉक्टर व नागरिक प्रदर्शन कर रहे हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप व हत्या मामले में आज भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। देश को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि किसी भी सभ्य समाज में बहन-बेटियों के साथ इस प्रकार की बर्बरता नहीं होने दी जा सकती। कोलकाता में छात्र, डॉक्टर व नागरिक प्रदर्शन कर रहे हैं। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिला हिंसा को लेकर जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा और यौन उत्पीड़न पर दुख जताते हुए कहा कि हर चीज की हद होती है। निर्भया गैंगरेप घटना को 12 साल बीत चुके हैं। समाज ने अनगिनत रेप की घटनाओं को भुला दिया है। एक समाज के तौर पर हमारी यह सामूहिक विस्मृति चिंता की बात है।

हमें मिलकर महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा से निपटना होगा- राष्ट्रपति

राष्ट्रपति मुर्मू आगे कहती हैं कि हम सभी को मिलकर महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा के मामलों से निपटना होगा। यह जरूरी है कि हम इसको लेकर आत्मचिंतन करें और बिना किसी पक्षपात के इसपर बातें करें। राष्ट्रपति मुर्मू आगे कहती हैं कि अक्सर विकृत मानसिकता महिलाओं को कमतर, कम शक्तिशाली, कम सक्ष और कम बुद्धिमान के रूप में देखती है। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हो गए हैं कि जब डॉक्टर, स्टूडेंट और नागरिक प्रदर्शन कर रहे हैं तो उसी दौरान अपराधी एक और घटना को अंजाम देने के लिए घात लगाए हुए हैं।

अब समय आ गया है कि…

पश्चिम बंगाल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप व हत्या को लेकर राष्ट्रपति ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश अपने इतिहास का पूरी तरह से सामना करे। हमें जरूरत है कि हम इस विकृति का मिलकर सामना करें ताकि इसे शुरुआत में ही खत्म कर दिया जाए।

बीजेपी ने आज बुलाया है बंगाल बंद

बता दें कि, कोलकाता रेप केस मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर राज्य सचिवालय नबन्ना तक मार्च निकाल रहे लोगों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में BJP ने आज 12 घंटे के लिए पश्चिम बंगाल बंद किया है। पुलिस ने नबन्ना की ओर बढ़ रही लोगों की भीड़ पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

Budget Session 2026: राष्ट्रपति मुर्मू का संसद में अभिभाषण, बोलीं-10 सालों में भारत दुनिया का मजबूत देश बना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। संसद के बजट सत्र 2026 की बुधवार से शुरुआत हो गई। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...