back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू ने देश के नाम संबोधन जारी किया

आज 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू ने देश को संबोधित किया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू ने देश को संबोधित किया। उन्होंंने इस मौके पर देश की प्रगति पर प्रकाश डाला और लोकतंत्र के 4 स्तंभों को भी राष्ट्र निर्माण में अहम घटक बताया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘अपनी स्वाधीनता को पुन: प्राप्त करने के बाद हम एक ऐसे लोकतंत्र के मार्ग पर आगे बढ़ें जिसमें सभी व्यस्कों को मतदाना का अधिकार था। दूसरे शब्दों में कहें तो हम भारत के लोगों ने अपनी नियति को स्वरूप देने का अधिकार स्वयं को अर्पित किया। अनेक लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में लिंग, धर्म तथा अन्य आधारों पर लोगों के मताधिकार पर पाबंदियां होती थीं। परंतु हमने ऐसा नहीं किया। चुनौतियों के बावजूद भारत के लोगों ने लोकतंत्र को सफलतापूर्वक अपनाया। लोकतंत्र को अपनाना हमारे प्राचीन लोकतामंत्रिक मूल्यों की सहज अभिव्यक्ति थी। भारत भूमि विश्व के प्राचीनतम गणराज्यों की धरती रही है। इसे लोकतंत्र की जननी कहना सर्वथा उचित है। हमारे द्वारा अपनाए गए संविधान की आधारशिला पर हमारे लोकतंत्र का भवन निर्मित हुआ है। हमने लोकतंत्र पर आधआरित ऐसी संस्थाओं का निर्माण किया जिनसे लोकतांत्रिक कार्यशैली को मजबूती मिली।’

भारतीय लोकतंत्र के चार स्तंभ पर डाला प्रकाश

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘हमारे लिए हमारा संविधान और हमारा लोकतंत्र सर्वोपरि है। अतीत पर दृष्टिपात करते हुए हमें देश की विभाजन की पीड़ा को भी नहीं भूलना चाहिए। आज हमने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया। विभाजन के कारण भयावह हिंसा देखी गई और लाखों लोग विस्थापित होने के लिए मजबूर किए गए। आज हम इतिहास की गलतियों के शिकार हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। प्यारे देशवासियों, हमारे संविधान में ऐस चार मूल्यों का उल्लेख है जो हमारे लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाए रखने वाले चार स्तंभ हैं। ये हैं न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता। ये हमारी संभ्यात के ऐसे सिद्धांत हैं जुन्हें हमने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पुन: जीवंत बनाया है।’

Advertisementspot_img

Also Read:

Republic Day: देश ने मनाया 77वां गणतंत्र दिवस, पीएम मोदी बोले– आन, बान और शान का प्रतीक है यह राष्ट्रीय पर्व

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूरा देश आज 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति ने गणतंत्र...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵