back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP में विदेशी निवेश बढ़ाने की तैयारी, 24 नबंवर को UK-जर्मनी जाएंगे CM मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 नवंबर को यूके और जर्मनी के 6 दिवसीय प्रवास पर जाएंगे। वे देश के साथ-साथ विदेश निवेश को भी बढ़ाना देना चाहते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राज्य को औद्योगिक हब बनाने के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 24 नवंबर को यूके और जर्मनी के 6 दिवसीय प्रवास पर जाएंगे। सीएम मोहन यादव देश के साथ-साथ विदेश निवेश को भी बढ़ाना देना चाहते हैं। उनका प्रयास है कि प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई प्रदान की जाएं। इसी उद्देश्य से वे यूके और जर्मनी के दौरे पर जा रहे हैं। 

दरअसल, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर और रीवा में गत दिनों रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के साथ मुंबई, बैंगलुरु, कोयंबटूर और कोलकाता में हुए चार रोड-शो की अभूतपूर्व सफलता के बाद सीएम मोहन यादव का यह दौरा अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के बीच मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने की एक कोशिश है। उद्योग वर्ष 2025 के मध्य प्रदेश में निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से सीएम मोहन यादव यूके के लंदन, बर्मिंघम तथा जर्मनी के म्यूनिख और स्टटगार्ट का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री इन स्थानों पर प्रदेश में निवेश और औद्योगिक सहयोग के अवसरों को बढ़ाने के लिये औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों से निवेश को लेकर चर्चा करेंगे।

जानकारी के अनुसार, सीएम मोहन यादव 24 नवम्बर को भोपाल से मुम्बई होते हुए लंदन के लिए रवाना होंगे। वे इसी दिन रात आठ बजे लंदन पहुँचेंगे। इसके बाद वे अगले दिन 25 नवम्बर को वेस्टमिंस्टर स्थित ब्रिटिश संसद का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री किंग्स क्रॉस और पुनर्विकास स्थलों का भी भ्रमण करेंगे और लंदन में “फ्रेंड्स ऑफ़ एमपी’’ प्रवासी भारतीयों द्वारा आयोजित रात्रि-भोज कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमे 400 से अधिक प्रवासी भारतीय शामिल होंगे।

इंटरैक्टिव सेशन में लगभग 120 प्रतिभागियों से करेंगे संवाद


सीएम मोहन यादव अगले दिन 26 नवम्बर को नास्ते पर उद्योगपतियों एवं भारतीय उच्चायुक्त विक्रम के दोरईस्वामी से मिलेंगे, साथ ही इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्य प्रदेश, इंटरैक्टिव सेशन में लगभग 120 प्रतिभागियों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री लंच ब्रेक के बाद राउण्ड टेबल मीटिंग्स में इलेक्ट्रिक व्हीकल एवं ऑटो, एजुकेशन, रिन्युएबल एनर्जी और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर्स में निवेश को लेकर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। इसके बाद सीएम उद्योगतियों के साथ वन-टू-वन चर्चा करेंगे।

सीएम मोहन यादव यूके के दौरे के अंतिम दिन 27 नवंबर को वारविक यूनिवर्सिटी का दौरा करेंगे। यहां वे वारविक मैन्युफैक्चरिंग ग्रुप के डीन, यूनिवर्सिटी के प्रशिक्षकों सदस्यों और विभिन्न विषयों में शोध करने वाले विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। इसके बाद उनका वे जर्मनी के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। वे बर्मिंघम हवाई अड्डे से 27 नवंबर को रवाना होंगे और इसी दिन रात 8:20 बजे म्यूनिख पहुंच जाएंगे। सीएम जर्मनी के प्रवास के दौरान 29 नवंबर तक कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

80 प्रतिनिधियों से मध्य प्रदेश में निवेश संबंधी बातचीत होगी



अगले दिन 28 नवंबर को सीएम मोहन यादव बवेरिया की राज्य सरकार के नेताओं से मुलाकात करेंगे और म्यूनिख में कौंसुल जनरल ऑफ इंडिया से मिलेंगे। इसके बाद वे एसएफसी एनर्जी का भ्रमण करेंगे। सीएम यहां बेयरलोचर ग्रुप द्वारा आयोजित लंच में शामिल होंगे और फिर इसी दिन इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्य प्रदेश, इंटरैक्टिव सेशन में शामिल होंगे, जिसमें कौंसुल जनरल ऑफ इंडिया, सीआईआई और इन्वेस्ट इंडिया, इंडो जर्मन चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। इसमें लगभग 80 प्रतिनिधियों से मध्य प्रदेश में निवेश संबंधी बातचीत होगी। सीएम मोहन यादव इन्टरैक्टिव सेशन के बाद उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन बैठक कर निवेश संबंधी चर्चा करेंगे। इसके बाद “फ्रेंड्स आफॅ मध्य प्रदेश” के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमे लगभग 100 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इसके बाद सीएम कौंसुल जनरल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित रात्रि भोज में सम्मिलित होंगे।

अंतिम दिन एलएपीपी ग्रुप की इंडस्ट्री का करेंगे भ्रमण


सीएम मोहन यादव जर्मनी दौरे के अंतिम दिन 29 नवम्बर को स्टटगार्ट स्थित एलएपीपी ग्रुप की इंडस्ट्री का भ्रमण करेंगे। यहां वे कंपनी के बड़े अफसरों और पदाधिकारियों से निवेश संबंधी बातचीत करेंगे। उद्योग प्रतिनिधियों से “इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटिज इन मध्य प्रदेश’’ विषय पर राउंडटेबल बैठक होगी, जिसमें लगभग 20 प्रतिनिधि भाग लेंगे। सीएम स्टटगार्ट में स्थित जर्मनी के प्रमुख प्राकृतिक ऐतिहासिक स्टेट म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री का भी भ्रमण करेंगे। इस म्यूजियम में प्राचीन जीवाश्म और डायनासोर के अवशेषों का विशाल संग्रह है। जर्मनी के इस सबसे बड़े म्यूजियम की स्थापना 1791 में हुई थी, जिसमें 11 मिलियन से अधिक वस्तुएं संग्रहित है। इस म्यूजियम के भ्रमण बाद सीएम मोहन यादव फ्रैंकफर्ट के लिए रवाना होंगे और वहां से रात 8 बजे नई दिल्ली के लिये प्रस्थान कर स्वदेश वापस लौटेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵