back to top
27.4 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रीत कौर नायक ने इमली में आगे आने वाले ट्विस्ट के बारे में बताया

मुंबई, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। शो इमली में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री प्रीत कौर नायक ने आने वाले दिनों में दर्शकों को नए ट्विस्ट और टर्न के बारे में बताया है। आने वाले एपिसोड में, रूपाली (प्रीत कौर नायक) अपने भाई आदित्य (गश्मीर महाजनी) और इमली (सुंबुल तौकीर खान) के लिए एक सालगिरह पार्टी रखेगी, जिसकेो साथ ही एक महत्वपूर्ण मोड़ आएगा। प्रीत का कहना है कि इमली तभी वापस आएगी जब मालिनी (मयूरी देशमुख) घर से निकलेगी। वह बताती है कि जब उसके पति प्रणव (शैलेश प्रकाश गुलाबन) ने उसे धोखा दिया तो उसे कैसा लगा। वह किसी तरह आदित्य को इमली का दर्द समझाने में कामयाब रही। इस चर्चा के बाद, रूपाली इमली और आदित्य के लिए एक सालगिरह पार्टी की योजना बनाने का फैसला करती है। उन्होंने कहा, इमली के स्वागत के लिए हमने उनकी पहली सालगिरह पर एक पार्टी का आयोजन करके कुछ भव्य करने का फैसला किया। लेकिन योजना के दौरान, हम इमली को आमंत्रित करना भूल गए। उसके बाद बहुत बड़ा ड्रामा होगा, जो मैं आपको अभी नहीं बता सकती हूं। अब यह ट्विस्ट शो में आदित्य और इमली की केमिस्ट्री में कैसे बदलाव लाएगा, यह देखना होगा। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵