तिरुवनंतपुरम, 2 मई (आईएएनएस)। केरल में 87 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू होने के बाद शुरुआती रूझानों में सत्तारूढ़ वाम दल 50 सीटों पर आगे चल रही है। रविवार को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होने के बाद सबसे पहले पोस्टल वोटों की गिनती शुरू हुई। कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ 36 और भाजपा एक सीट पर आगे है। पिछले चुनावों को देखते हुए, जहां तक डाक मतपत्रों की बात आती है, लेफ्ट को प्राय: बढ़त हासिल होती है। छह अप्रैल को 15 वीं केरल विधानसभा के 140 विधायकों के चुनाव के लिए राज्य में मतदान हुआ था। सत्तारूढ़ पिनाराई विजयन सरकार को सभी एग्जिट पोलों में जीतते हुए दिखाया गया है। जबकि एक निर्वाचन क्षेत्र में डाक मतपत्रों की औसत संख्या 500 के आसपास थी, इस बार कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में, यह 4,000 मतों से अधिक हो गया है क्योंकि 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को इस सुविधा की अनुमति थी और इस बार चुनाव अधिकारियों की संख्या अधिक थी । –आईएएनएस आरएचए/




