नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से पांच दिन की विदेश यात्रा पर निकलेगें, जहां वे 5 दिन में 3 देशों की यात्रा करेंगे। सबसे पहले साइप्रस जाएंगे वहां विभिन्न कार्यक्रमों में में हिस्सा लेकर फिर कनाडा पहुंचकर जी7 समिट में शामिल होगें। जिसके साथ ही द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देंगे उनके विदेश दौरे के तीसरे चरण में पीएम मोदी 18 जून को क्रोएशिया जाएंगे जिसके बाद 19 जून को भारत लौट आएंगे।
बता दें, पीएम मोदी की एक बार फिर विदेश यात्रा प्रस्तावित है, जिसमें वे पांच दिन में तीन देशों की यात्रा करेंगे, जिसमें वे पहले साइप्रस जाएंगे। वहां दो दिन विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेगें। उसके बाद कनाडा पहुंच द्विपक्षीयसंबंधों को मजबूती करने चर्चां करेगें। कनाडा में भी पीएम मोदी की दो दिन की यात्रा है। जिसके बाद जून को क्रोएशिया जाएंगे और 19 जून को भारत लौट आएंगे।
साइप्रस यात्रा: दो दशक बाद भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा
राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडूलाइड्स के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 15-16 जून को साइप्रस की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे, यह पिछले दो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी। वहीं लिमासोल में व्यापार जगत के नेताओं को संबोधित करेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों का संदेश देगी ।
कनाडा यात्रा पर PM मोदी छठी बार जाएंगे
कनाडा यात्रा के दूसरे चरण में पीएम मार्क कार्नी के निमंत्रण पर पीएम मोदी कनानास्किस में आयोजित होने वाले जी7 समिट में हिस्सा लेंगे। इस जी 7 देशों के सम्मेलन में आउटरीच देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ प्रौद्योगिकी और नवाचारसे जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।
अपने समकक्ष प्लेंकोविच के साथ प्रधानमंत्री मोदी द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जहां क्रोएशिया के राष्ट्रपति जोरान मिलानोविच से मुलाकात करेंगे। यह यात्रा भारत की यूरोपीय संघ के साझेदार देशों के साथ संबंधों को और गहरा करेगी।




