back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएम मोदी आज योगी सरकार के मंत्रियों को देंगे सुशासन का मंत्र

लखनऊ, 16 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर योगी सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह उनको सुशासन, संगठन से समन्वय, जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पाठ पढ़ाएंगे। बुद्धपूर्णिमा के अवसर पर पीएम नरेन्द्र मोदी आज नेपाल में भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी जा रहे हैं। वहां से वापसी में प्रधानमंत्री लखनऊ आएंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, वह शाम को लगभग छह बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पांच-कालिदास मार्ग पहुंचेंगे। सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री सोमवार को कुशीनगर से लौटते समय शाम को अमौसी एयरपोर्ट आएंगे। वहां से सीधे मुख्यमंत्री आवास जाएंगे। मुख्यमंत्री आवास पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में सरकार के मंत्रियों से बात करेंगे। सीएम आवास पर पीएम नरेन्द्र मोदी का प्रवास करीब तीन घंटे का होगा, जिसमें 45 मिनट आरक्षित रखा गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी सहित मंत्रियों के साथ बैठक और रात्रिभोज करेंगे। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री की प्रस्तावित बैठक को देखते हुए मंत्रियों को पहले ही बता दिया गया था कि अपने-अपने विभाग की सौ दिन और छह माह की कार्ययोजना लेकर तैयार रहना होगा। सभी का कोविड टेस्ट भी कराया गया है। इसके अलावा मंत्री जो मंडल प्रभारी के रूप में जिलों का भ्रमण कर रहे हैं, उसकी रिपोर्ट भी अपने पास रखें। मोदी मंत्रियों से उनके विभाग के बारे में संक्षेप जानकारी ले सकते हैं। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ही योगी सरकार कार्ययोजना बनाकर काम कर रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा जारी लोक कल्याण संकल्प पत्र के अधिकांश संकल्पों को 2024 तक पूरा करने का इरादा है। ऐसे में प्रधानमंत्री यूपी की तैयारी परखने के साथ ही जनविश्वास पर खरा उतरने के लिए मंत्रियों को गुरुमंत्र दे सकते हैं। इसके बाद वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे। –आईएएनएस विकेटी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...