नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राहुल गांधी ने एग्जिट पोल के नतीजों के बाद शेयर बाजार में आये उतार चढाव को लेकर 6 जून 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और निर्मला सीतारमण पर गंभीर आरोप लगाए थे। राहुल गांधी का आरोप है कि इन्होने 4 जून 2024 को शेयर बाजार में लोगों से निवेश करने को कहा था। इसके पीछे तर्क दिया था कि लोकसभा चुनाव परिणाम से बाजार में बड़ा उछाल आएगा।
निवेशकों को डरा रहे हैं और साजिश रचने का कार्य कर रहे हैं
यह खुदरा निवेशकों को दिग्भ्रमित किया है। प्रधानमंत्री कभी शेयर बाजार पर टिप्पणी नहीं कर सकते हैं। ऐसा पहली बार हुआ है। इसको लेकर राहुल गांधी ने जेपीसी जांच की मांग कर डाली थी। बीजेपी ने राहुल गांधी के इस आरोप का जवाब देते हुए कहा था कि वह निवेशकों को डरा रहे हैं और साजिश रचने का कार्य कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने शेयर बाजार में कई शेयरों में इन्वेस्ट किया हुआ है
राहुल गांधी ने 3 जून के दिन की घटना को शेयर बाजार का सबसे बड़ा घोटाला बता डाला था। अगर राहुल गांधी के चुनावी हलफनामे को देखे तो उसके अनुसार उन्होंने शेयर बाजार में कई शेयरों में इन्वेस्ट किया हुआ है। उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार इसमें Asian Paints, Pidilite, Nestle India, Infosys, TCS, एलटीआईमाइंडट्री, ITC और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर शामिल हैं।
5 जून 2024 को राहुल गांधी ने शेयरों से 13.9 लाख रुपये का लाभ कमाया
लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम वाले दिन भारतीय बाजार में गिरावट आने के बाद राहुल गांधी को भी शेयर बाजार में भारी नुकसान उठाना पड़ा था। हालांकि राहुल गांधी के पास जो शेयर हैं उनके बाजार मूल्यों में 6 जून 2024 तक पूरी तरह से भरपाई हो गई। राहुल गांधी ने 5 जून 2024 को शेयर बाजार से 13.9 लाख रुपये की कमाई की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 3 जून 2024 को राहुल गांधी के शेयरों में 3.45 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं लोकसभा चुनाव के परिणाम वाले दिन राहुल गांधी के शेयरों में 4.08 लाख रुपये की गिरावट आई थी। हालांकि अब 5 जून 2024 को राहुल गांधी ने शेयरों से 13.9 लाख रुपये का लाभ कमाया और 6 जून 2024 को उन्होंने 1.78 लाख रूपये का लाभ कमाया।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





