back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘PM मोदी को पूरी जानकारी देश को देनी चाहिए’ जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर बोले AAP सांसद संजय सिंह

यूपी के बहराइच में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उपराष्ट्रपति द्वारा दिए गए आकस्मिक इस्तीफे को लेकर बड़ा सवाल किया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उपराष्ट्रपति द्वारा दिए गए आकस्मिक इस्तीफे को लेकर बड़ा सवाल किया है जहां उन्होनें संजय सिंह ने कहा कि,जिस तरह आजादी के बाद पहली बार उपराष्ट्रपति के द्वारा अचानक इस्तीफा दिया जाता है और देश के लोगों को इसकी पूरी जानकारी भी नहीं दी जाती है।

आप सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में सरकारी विद्यालयों के मर्जर किए जाने पर कहा कि, यह सरकार लोगों को अशिक्षित और बेरोजगार बनाना चाहती है, यूपी के बहराइच में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे आप सांसद संजय सिंह ने उपराष्ट्रपति द्वारा दिए गए अचानक इस्तीफे को लेकर सवाल किया है। जहां उन्होनें कहा ऐसा हमारे देश में आजादी के बाद पहली बार हुआ जब उपराष्ट्रपति के द्वारा अचानक इस्तीफा दिया गया और देश के लोगों को इसकी पूरी जानकारी भी नहीं दी जाती है। हमें इस बात से हैरानी है कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसकी पूरी जानकारी देश को देना चाहिए कि, आखिर में एक संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति अचानक क्यों इस्तीफा दे दिया।

बिहार की राजनीति पर बरसे संजय सिंह 

बिहार की राजनीति और बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आप सांसद संजय सिंह ने बड़ा वक्तव्य दिया जहां, उन्होंने कहा कि, जिस तरह SIR के नाम पर वोटरों को प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है ये समझ से परे है। ये एक बहुत बड़ा चुनावी घोटाला है। अगर SIR पर सुप्रीम कोर्ट रोक नही लगाता तो बिहार में हर हाल में एनडीए की सरकार बनेगी। इससे जनता के साथ धोखा होगा और दूसरी पार्टियों को मौका भी नही मिलेगा। 

सरकारी स्कूलों के मर्जर पर क्या कहा?

यूपी में सरकारी विद्यालयों के मर्जर किए जाने पर संजय सिंह ने कहा कि, ये सिर्फ केवल बातें करना जानते है काम कुछ नही करना चाहते, जो लोगों को अशिक्षित और बेरोजगार बनाना चाहती है जिसकी वजह से स्कूलों का मर्जर किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि आगामी 27 जुलाई को आम आदमी पार्टी के द्वारा बड़े पैमाने पर स्कूल मर्जर के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा । जिसमें ताली बजाकर सरकार को जगाने का काम किया जाएगा। 

गोरखपुर महिला आरक्षी मामले पर भी सरकार को लिया आड़े हाथों

गोरखपुर में महिला पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में स्पाई कैमरे को लेकर, संजय सिंह ने कहा कि जहां महिला आरक्षी ट्रेनिंग दे रही है वहां पर कैमरे लगाए गए हैं वहीं दूसरी तरफ दरोगा के द्वारा महिला आरक्षण के साथ दुष्कर्म किया जाता है अब इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, जिस प्रदेश में महिला आरक्षी सुरक्षित नहीं है वहां पर कानून व्यवस्था कैसी होगी। और वहां आम जनता के साथ कैसा व्यवहार होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना मानी जाने वाली प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुभारंभ साल 2016 में हुआ था। ये योजना...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵