back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिंसा के बाद पहली बार चुराचांदपुर पहुंचकर, बोले PM मोदी- मणिपुर का नाम ही मणि है, जो नॉर्थ ईस्ट की चमक को …

PM मोदी ने मणिपुर के चुराचांदपुर में हिंसा से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने शांति, विकास और रोजगार पर जोर दिया। नई इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की शुरुआत की है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मणिपुर के चुराचांदपुर पहुंचे। यह उनकी पहली यात्रा थी जब राज्य में हिंसा भड़कने के बाद वे लोगों से सीधे मिले। पीएम मोदी ने राहत कैंपों में प्रभावित परिवारों से बातचीत की और भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर विस्थापितों को जल्द ही बसाएंगे।

शांति और विकास का संदेश

पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर का नाम ही ‘मणि’ है और यह पूरे नॉर्थ ईस्ट की चमक को और आगे ले जाएगा। उन्होंने सभी समुदायों और संगठनों से अपील की कि वे शांति और सद्भाव के रास्ते पर चलें। उन्होंने बताया कि हाल ही में हिल्स और वैली क्षेत्रों के कई गुटों से समझौते हुए हैं और बातचीत के जरिए समाधान निकाला जा रहा है।

रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर

प्रधानमंत्री ने मणिपुर के युवाओं को रोजगार देने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि राज्य में अब मेडिकल कॉलेज, बिजली, सड़क और रेलवे नेटवर्क तेजी से विकसित हो रहा है। पीएम मोदी ने बताया कि जिरीबाम-इंफाल रेलवे लाइन पर 22,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिससे इंफाल को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री ने 400 करोड़ रुपये की लागत से बने नए इंफाल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इसके अलावा 8,500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि अब गांव-गांव तक सड़कें पहुंच रही हैं और लोग विकास को महसूस कर रहे हैं।

“मैं आपके साथ हूं”

चुराचांदपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,“मैं आप सभी से वादा करता हूं कि मैं आपके साथ हूं। भारत सरकार मणिपुर के लोगों के साथ है और राज्य को पहले की तरह पटरी पर लाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। पीएम मोदी की यह यात्रा मणिपुर के लिए शांति, विकास और भरोसे का नया संदेश लेकर आई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान जंग के बीच PM मोदी की मिडिल ईस्ट डिप्लोमेसी तेज, 5 देशों के नेताओं से की बातचीत, जानिए क्या हुई बात?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी जंग (Iran War) के बीच भारत ने कूटनीतिक स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।...
spot_img

Latest Stories

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵