back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएम मोदी को आया रूस के राष्ट्रपति पुतिन का फ़ोन, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

पीएम मोदी को आया रूस के राष्ट्रपति पुतिन का फ़ोन, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

पीएम मोदी को आया रूस के राष्ट्रपति पुतिन का फ़ोन, इन मुद्दों पर हुई चर्चा चीन के साथ सीमा विवाद के बीच आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया। उन्होंने भारत-रूस की ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त सामरिक भागीदारी’ को और मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कोरोना के बावजूद द्विपक्षीय बातचीत में निरंतर गति के लिए सराहना व्यक्त की। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। 

विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम मोदी ने इस साल एससीओ और ब्रिक्स की रूसी अध्यक्षता के लिए राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया। उन्होंने इस वर्ष के अंत में आगामी एससीओ और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अपनी उत्सुकता व्यक्त की। साथ ही भारत द्वारा आयोजित किए जाने वाले एससीओ शासनाध्यक्षों की परिषद में भी उनसे मिलने की इच्छा जताई।

मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए अपनी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के लिए राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया। मोदी ने कहा कि वह पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तारीख पर अगले द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए भारत में राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करने के लिए तत्पर हैं।

पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच ये बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब चीन के साथ भारत का तनाव अपने चरम पर है। हालांकि, मंत्रालय की तरफ से इस बात की जानकारी नहीं दी गई है दोनों नेताओं के बीच चीन को लेकर बात हुई है या नहीं। लेकिन दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत की टाइमिंग काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है

Advertisementspot_img

Also Read:

PM मोदी के बधाई संदेश में गदगद हुईं BNP, बांग्लादेश चुनाव परिणाम को मान्‍यता देने पर जताया आभार

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए दो-तिहाई बहुमत...
spot_img

Latest Stories

PNG vs LPG: 1 किलो गैस में कितने दिन बनता है खाना? कौन है ज्यादा किफायती PNG या LPG? जानिए

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में ईरान के रास्ते...

Lockdown In India: देश में लगने जा रहा है लॉकडाउन? हरदीर पुरी के बयान से सामने आया सरकार का प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध संकट...

Peddi Pehelwan की पहली झलक में दंगल करते दिखे Ram Charan, आज जन्मदिन पर रिलीज हुआ टीजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज एक्टर रामचरण (Ram Charan)...

IPL Records: IPL में रनों की बरसात! जानिए किन मैचों में बने अब तक के सबसे बड़े स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) को दुनिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵