back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएम मोदी ने लोगों को ईस्टर की बधाई दी

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ईस्टर के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में सामाजिक सशक्तिकरण पर ईसा मसीह को याद किया। मोदी ने ट्वीट किया, ईस्टर की शुभकामनाएं! हम ईसा मसीह के विचारों और आदशरें और सामाजिक न्याय के साथ-साथ करुणा पर जोर देने को याद कर रहे हैं। हमारे समाज में खुशी और भाईचारे की भावना आगे बढ़े। ईस्टर वर्ष का वह समय है जब सभी ईसाई सूली पर चढ़ाए जाने के बाद यीशु मसीह के लिए जश्न मनाते हैं। यह शायद ईसाई कैलेंडर में सबसे अधिक मनाया जाने वाला अवसर है। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा सभी को ईस्टर की बधाई! ईसा मसीह के लिए जश्न मनाने का अवसर, ईस्टर हमें क्षमा, बलिदान और प्रेम के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। मसीह की शिक्षा सभी को संपूर्ण मानवता की भलाई के लिए साथ काम करने के लिए प्रेरित करे। ईस्टर गुड फ्राइडे पर सूली पर चढ़ाए जाने के बाद ईसा मसीह के पुनरुत्थान का प्रतीक है। –आईएएनएस एसएस/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵