back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्र सरकार ने रेलवे को दी सौगात, मालदा में पीएम मोदी ने दिखाई पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी

प्रधानमंत्री मोदी ने मालदा से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जो हावड़ा-गुवाहाटी रूट पर चलेगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश को शनिवार (17 जनवरी 2026) को रेलवे की एक बड़ी सौगात मिली। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अत्याधुनिक ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी और यात्रियों को लंबी दूरी के सफर में नया, आरामदायक अनुभव देगी।

f9ef8325aaabfaf5e02f15f7f9a33484-lllllll.webp

अब तक देश में चल रहीं सभी वंदे भारत ट्रेनें सिर्फ सिटिंग व्यवस्था वाली थीं, लेकिन स्लीपर वर्जन की शुरुआत के साथ भारतीय रेलवे ने एक नया अध्याय जोड़ दिया है। इस मौके पर पीएम मोदी ने मालदा टाउन से कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया, जिससे क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, यात्रा सुविधा और आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

मालदा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ ही देर पहले पश्चिम बंगाल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है। उन्होंने कहा कि नई रेल सेवाओं से राज्य के लोगों की यात्रा आसान होगी और इससे व्यापार-कारोबार को भी गति मिलेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि आज से देश में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत हो रही है, जो भारतीय रेलवे के इतिहास में एक नया अध्याय है। यह अत्याधुनिक स्लीपर ट्रेन यात्रियों को पहले से कहीं अधिक आरामदायक, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर का अनुभव देगी।

आधुनिक और आत्मनिर्भर बन रही भारतीय रेलवे: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय रेलवे तेज़ी से आधुनिक और आत्मनिर्भर बन रही है। उन्होंने बताया कि आज पश्चिम बंगाल को चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें मिली हैं, जिनमें न्यू जलपाईगुड़ी-नागरकोइल, न्यू जलपाईगुड़ी-तिरुच्चिरापल्ली, अलीपुरद्वार-बेंगलुरु और अलीपुरद्वार-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इन ट्रेनों से बंगाल, खासकर उत्तर बंगाल की दक्षिण और पश्चिम भारत से कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

रेलवे की आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत रेल इंजन, कोच और मेट्रो ट्रेनें खुद बना रहा है, जो देश की तकनीकी क्षमता की पहचान बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज अमेरिका और यूरोप से भी ज्यादा लोकोमोटिव्स का निर्माण कर रहा है और कई देशों को पैसेंजर ट्रेन व मेट्रो कोच का निर्यात कर रहा है। इससे न केवल देश की अर्थव्यवस्था को लाभ हो रहा है, बल्कि युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत से आम लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा। इससे न केवल यात्रा ज्यादा आरामदायक होगी, बल्कि समय की भी बचत होगी। इस ट्रेन के चलने से हावड़ा-गुवाहाटी रूट पर सफर का समय करीब 2.5 घंटे कम हो जाएगा। फिलहाल इस रूट पर ट्रेन से यात्रा में लगभग 18 घंटे लगते हैं।

पीएम मोदी ने देश को दी 4 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन ट्रेनों में न्यू जलपाईगुड़ी-नागरकोइल, न्यू जलपाईगुड़ी-तिरुचिरापल्ली, अलीपुरद्वार-एसएमवीटी बेंगलुरु और अलीपुरद्वार-मुंबई (पनवेल) अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। इन चारों ट्रेनों की शुरुआत से लंबी दूरी की यात्रा अधिक किफायती, तेज़ और विश्वसनीय होगी। साथ ही इससे उत्तर बंगाल की देश के दक्षिण और पश्चिमी हिस्सों से रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिससे यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

कम होगा ट्रैवल टाइम, मिलेगा हवाई यात्रा जैसा आराम

आधुनिक भारत की बढ़ती परिवहन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई पूरी तरह से वातानुकूलित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रियों को किफायती किराए पर हवाई सफर जैसा अनुभव देगी। यह ट्रेन लंबी दूरी की यात्राओं को तेज, सुरक्षित और कहीं ज्यादा सुविधाजनक बनाएगी।

हावड़ा–गुवाहाटी (कामाख्या) रूट पर चलने वाली यह स्लीपर ट्रेन यात्रा के समय को करीब 2.5 घंटे तक कम कर देगी। इससे न सिर्फ आम यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि धार्मिक यात्राओं और पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है।

किफायती रहेगा वंदे भारत स्लीपर का किराया

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया यात्रियों की जेब पर भारी नहीं पड़ेगा। इसे इस तरह तय किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें। थर्ड एसी (3AC) में हावड़ा से कामाख्या तक किराया 2,299 रुपये, सेकंड एसी (2AC) में 2,970 रुपये, और फर्स्ट एसी (1AC) में 3,640 रुपये रखा गया है।

कम समय, बेहतर सुविधाएं और किफायती किराया-वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भारतीय रेलवे के इतिहास में यात्रियों के लिए एक नया और प्रीमियम अनुभव लेकर आई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...