back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ध्यान साधना के बाद पीएम मोदी का पहला पत्र, बताए अपने अनुभव; सरकार के मॉडल पर रखी अपनी बात

पीएम मोदी लोकसभा 2024 के अपने चुवान प्रचार को पूरा करने के बाद कन्याकुमारी के रॉक मेमोरियल गए थे। अपनी 45 घंटे की ध्यान साधना को पूरा करने के बाद उन्होंने एक पत्र लिखा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कन्याकुमारी के रॉक मेमोरियल में एक जून को अपनी ध्यान साधना पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री ने एक पत्र जारी किया। बता दें कि पीएम मोदी लोकसभा 2024 के अपने चुवान प्रचार को पूरा करने के बाद कन्याकुमारी के रॉक मेमोरियल गए थे। अपनी 45 घंटे की ध्यान साधना को पूरा करने के बाद उन्होंने एक पत्र लिखा। आइए आपको बताते हैं कि पीएम मोदी ने अपने पत्र में क्या लिखा।

नई ऊर्जा से भरे हुए है पीएम मोदी

1 जून को जारी किए गए इस पत्र में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज लोकतंत्र का महापर्व अपने अंतिम चरण में है। आगे उन्होंने कहा, “तीन दिन की कन्याकुमारी में अपनी धार्मिक यात्रा के बाद मैंने दिल्ली के लिए उड़ान भर ली है, साथ ही आज काशी और कई अन्य जगहों पर मतदान है”। पीएम मोदी ने बताया कि किस तरह उनका मन अनुभवों और जज़्बातों से लबरेज़ है। उन्होंने लिखा कि वह अपने अंदर एक ऊर्जा का भहाव महसूस कर रहे हैं।

लोकसभा 2024 के चुनावों को लेकर क्या बोले मोदी?

लोकसभा चुनाव के प्रचार को लेकर कहा कि उन्होंने प्रचार का आगाज़ कुछ महीने पहले मेरठ से किया था। मेरठ को उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम 1857 की पहली लड़ाई की भूमि बताया। आगे उन्होंने बताया कि मैने देशभर में यात्रा कर चुनाव प्रचार किया। साथ ही बताया कि लोकसभा चुनाव की आखिरी रैली को उन्होंने पंजाब के होशियारपुर में किया। होशियारपुर को उन्होंने संतो और गुरुओं की भूमि बताया।

क्या बोले ध्यान साधना को लेकर?

ध्यान साधना को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान हुई राजनीतिक बहसबाजी और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति सब ध्यना के दौरान गायब हो गई। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद को बाहरी दुनिया से कटा हुआ महसूस किया। ध्यान साधना को लेकर पीएम मोदी बोले कि इतनी बड़ी जिम्मेदारियों के बीच ध्यान करना मुश्किल बात थी। लेकिन स्वामि विवेकानंद से प्रभावित होकर वे अपनी ध्यान साधना को पूरा कर पाए। साथ ही कहा कि उन्होंने चुनाव प्रचार को काशी की जनता के हाथ में छोड़ा और ध्यान साधना के लिए कन्याकुमारी के रॉक मेमोरियल आ गए।

क्या बोले भारतीय सरकार के मॉडल पर?

पीएम मोदी ने बताया कि भारतीय मॉडल विश्वभर के कई देशों के लिए एक उदहारण है। 25 करोड़ लोगों को 10 साल के अंदर गरीबी रेखा से ऊपर लेकर आना एक उपलब्धि है। साथ ही उन्होंने अपनी सरकार की नीतियां की बात की। उन्होंने कहा कि हमने गरीब से लेकर अमीर तक को सशक्त बनाया है। साथ ही भारत के डिजिटल कैंपेन पर अपनी बात रखी कि किस तरह यह पूरे विश्व में तकनीक को लोगों तक पहुंचाने का एक उदहारण है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सपा ने नोएडा को लूट का ATM बनाया: जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर PM मोदी का बड़ा हमला, बोले- मुझे भी डराने की कोशिश की...

ई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵