back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएम मोदी ने पुथांडू, ओडिया नव वर्ष, बैसाखी और बिहू पर देशवासियों को दी बधाई

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पुथांडू, उड़िया नव वर्ष, बैसाखी और बोहाग बिहू के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। पुथांडु के अवसर पर बधाई देते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, सभी को पुथांडु की बधाई, विशेष रूप से मेरे तमिल बहनों और भाइयों को। आने वाला वर्ष सफलता और खुशियों से भरा रहे। आपकी सभी आकांक्षाएं पूरी हों। सभी खुश और स्वस्थ रहें। ओडिया नव वर्ष और पणा संक्रांति पर लोगों को बधाई देते हुए प्रधान मंत्री ने कहा, ओडिया नव वर्ष और पणा संक्रांति पर बधाई। नया साल खुशियों से भरा हो। हमारे समाज में भाईचारे की भावना हो। आगे बढ़े और सभी का स्वास्थ्य उत्तम हो। बैसाखी के विशेष अवसर पर, पीएम मोदी ने कहा, सभी को बैसाखी की शुभकामनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि यह त्योहार हमारे जीवन में खुशी और कल्याण की भावना को आगे बढ़ाए। सभी को सफलता और समृद्धि का आशीर्वाद मिले। प्रधानमंत्री मोदी ने बोहाग बिहू के मौके पर भी लोगों को बधाई दी। ट्वीट के जरिए मोदी ने कहा, हैप्पी बोहाग बिहू! यह विशेष त्योहार जीवंत असमिया संस्कृति को प्रदर्शित करता है। यह बिहू सभी के जीवन में खुशियां और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। –आईएएनएस पिंकी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...