back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जस्टिस चंद्रचूड़ के घर गणेश पूजा में शामिल हुए पीएम, संजय राउत ने कहा- क्या हमें इंसाफ दे पाएंगे चंद्रचूड़

संजय राउत ने कहा कि जो CJI हमें न्याय देने वाले हैं, उनके साथ प्रधानमंत्री का ऐसा रिश्ता है, इसलिए महाराष्ट्र के मन में एक संदेह पैदा हो गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ के घर गणपति पूजा में पहुंचे। हालांकि विपक्ष ने इसकी आलोचना की है। इस पर BJP ने कहा है कि गणेश पूजा में जाना कोई अपराध नहीं है। कई अवसरों पर न्यायाधीश और राजनेता मंच साझा करते हैं। प्रधानमंत्री जब जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ के घर पहुंचे तो उनके घर उनकी पत्नी और जस्टिस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रधानमंत्री ने किया एक्स पर पोस्ट

इसके बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक फोटो शेयर करने के साथ लिखा है, भगवान श्री गणेश हम सभी को सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।

शिवसेना ने दी प्रतिक्रिया

शिवसेना नेता संजय राउत से इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह गणपति उत्सव है लोग एक दूसरे के घरों में आते जाते हैं। हमारी शंका इसमें है कि संविधान के रखवाले राजनीतिक नेताओं से मिलते हैं तो चीफ जस्टिस को इस केस से खुद को अलग करना चाहिए। 

न्याय मिलने को लेकर दुविधा: संजय राउत

उन्होंने कहा महाराष्ट्र से जुड़े मामले की सुनवाई सीजेआई चंद्रचूड़ के सामने चल रही है। उन्होंने कहा कि हमें न्याय मिलेगा, इसको लेकर दुविधा है, क्योंकि प्रधानमंत्री ही इस केस में दूसरी पार्टी हैं, यानी हमारे मामले में दूसरी पार्टी केंद्र सरकार है। मुख्य न्यायाधीश को इस मामले से खुद को दूर करना चाहिए क्योंकि मामले में दूसरी पार्टी के साथ उनके संबंध खुले तौर पर साफ पता लग रहे हैं।

क्या हमें न्याय दे पाएंगे सीजेआई: संजय

राउत ने कहा कि क्या सीजेआई ऐसी स्थिति में हमें न्याय दे पाएंगे? हमें तारीख पर तारीख मिल रही है और एक अवैध सरकार चल रही है। शिवसेना और NCP इस तरह से टूट गए। हमें न्याय नहीं मिल रहा है और पीएम मोदी उन्हें बचाने के लिए महाराष्ट्र की अवैध सरकार में बहुत रुचि ले रहे हैं, जो सीजेआई हमें न्याय देने वाले हैं, उनके साथ प्रधानमंत्री का ऐसा रिश्ता है, इसलिए महाराष्ट्र के मन में एक संदेह पैदा हो गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...