back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुजरात के महिसागर नदी पर पुल ढहने से 9 की मौत, PM मोदी, CM ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख की सहायता

गुजरात के वडोदरा जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। महिसागर नदी पर बना पुल ढह गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुजरात के वडोदरा जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। महिसागर नदी पर बना पुल ढह गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दुख जताया और पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा की है।

पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख की मदद


प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा,”गुजरात के वडोदरा जिले में पुल ढहने की वजह से हुई जनहानि बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएँ। घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये, और घायलों को 50,000 की सहायता दी जाएगी।

कैसे हुआ हादसा: 5 गाड़ियां गिरीं नदी में, एक ट्रक अटका


जानकारी के मुताबिक, महिसागर नदी पर बना यह पुल 1985 में तैयार किया गया था। रविवार को हुए इस हादसे में पुल का एक हिस्सा अचानक टूट गया, जिससे करीब 5 गाड़ियां नदी में गिर गईं। एक भारी ट्रक हादसे के समय पुल के किनारे पर अटका नजर आया।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दिए जांच के आदेश


गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे पर दुख जताते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, “आणंद और वडोदरा को जोड़ने वाले गंभीरा पुल के 23 गर्डरों में से एक गर्डर के टूटने से यह दुर्घटना हुई है। मैं मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हादसे की पूरी तकनीकी जांच कराई जाए और रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत की जाए। महिसागर नदी पर हुआ यह पुल हादसा एक बार फिर ढांचागत सुरक्षा और पुराने निर्माणों की जांच की जरूरत को सामने लाता है। इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं घायलों का इलाज जारी है। अब सबकी निगाहें सरकार की जांच रिपोर्ट और दोषियों की पहचान पर टिकी हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...