back to top
18.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऋषिकेश पहुंचे पाश्र्व गायक पद्मश्री सोनू निगम, पत्नी संग की गंगा आरती, गोमुख का जल किया भेंट

ऋषिकेश,5अप्रैल(आईएएनएस)। मंगलवार को पाश्र्व गायक पद्मश्री सोनू निगम अपनी पत्नी मिथिलेश (पूजा) के साथ तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचे। यहां महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने सोनू निगम को गंगा पूजन कराया। महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने उन्हें गोमुख का जल भी भेंट किया। पाश्र्व गायक पद्मश्री सोनू निगम अपने निजी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने गंगा का पूजन किया। उनके साथ उनकी पत्नी मिथलेश भी यहां गई है। गोमुख का जल किया भेंट पाश्र्व गायक पद्मश्री सोनू निगम एवं उनकी पत्नी मिथिलेश (पूजा) सपरिवार तीर्थनगरी ऋषिकेश आगमन पर महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने गंगा पूजन कर उन्हें गोमुख का पवित्र जल भेंट किया। मां मुझे ऋषिकेश बुला लेती है महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने बताया कि सोनू निगम के ऋषिकेश आगमन पर सर्वप्रथम उन्होंने शीशम झाड़ी स्थित घाट पर पूजा-अर्चना कर गोमुख का पवित्र जल भेंट किया। इस दौरान सोनू निगम ने कहा कि यह मेरे लिए बड़े भाग्य की बात है कि मुझे पद्मश्री मिलने के बाद मुझे गोमुख का पवित्र जल संतो के हाथों से मिल रहा है। मां मुझे ऋषिकेश बुला लेती है। वह अपने परिवार के संग एक दिवसीय अपने निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे। पद्मश्री पुरस्कार से किया गया था सम्मानित बीते दिनों राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सामाजिक क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोनू निगम को भी पद्मश्री पुरस्कार दिया गया था। –आईएएनएस स्मिता/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...