back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेवजह सड़कों पर घूमने वालों की तस्वीर और वीडियो वायरल होंगे सोशल मीडिया पर

बड़वानी, 1 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सड़कों पर बेवजह घूमने-फिरने वालों पर नकेल कसने की तैयारी है। बड़वानी जिले में तो प्रशासन ने तय किया है कि जो लोग बेवजह घूमकर अनलॉक के प्रावधानों का उल्लंघन करेंगे, उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया व्हाटसएप पर जारी किए जाएंगे। बड़वानी के कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने कहा है कि एक जून से हुए अनलॉक के दौरान लागु व्यवस्थाओं का पालन हर-हाल में करवाना है। इसके लिये अपने प्रभार के क्षेत्र में शिक्षको, पटवारियों सहित अन्य विभागों के मैदानी अमले की तैनाती की जाये । जो घूम-घूमकर अनलॉक के प्रावधान का उल्लंघन होने की वीडियो बनाकर उनके व्हाट्सएप पर भेजेंगे । इसके आधार पर दोषी दुकानदार पर कार्यवाही की जाये । वीडियो कान्फ्रेसिंग के दौरान कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को बताया कि उनके प्रभार के नगरों एवं बड़े कस्बो में लागू 50 प्रतिशत दुकाने खुलने के नियम का पालन अनिवार्य रूप से करवाया जाये। इसके लिये लागू सम-विषम संख्या के आधार पर दुकाने खुलने की जानकारी विभिन्न माध्यमो से दुकानदारो को दिलवाई जाये । जिससे वे अनजाने में इस नियम का उल्लंघन न करने पाएँ। यहां दुकानो के सामने सोशल डिस्टेंस के गोले अनिवार्य रूप से बनाने के साथ सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी। दुकान पर मास्क नही तो सामान नही का बैनर लगाना होगा, जिससे दुकानदार एवं खरीददार दोनो मास्क लगाने के नियम का पालन उल्लंघन न करने पाये । –आईएएनएस एसएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Battle of Galwan पर बवाल: चीनी मीडिया ने सलमान खान की फिल्म पर उठाए सवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵