back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर की ये मांग

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में कश्‍मीर और अमरनाथ यात्रा के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा की मांग की गई है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से देश भर में लोगों में आक्रोश है। इस आतंकी हमले की निंदा देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया कर रही है। वही, मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में पहलगाम में हुई गोलाबारी की घटना का हवाला देते हुए दूरदराज और पहाड़ी इलाकों में जाने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केन्द्र और राज्यों को निर्देश दिये जाने की मांग की गई है। 

यह याचिका वकील विशाल तिवारी की ओर से दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि आतंकी हमलों के लिहाज से ऐसे संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने और इसके साथ ही अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए जाने की मांग की गई है। 

विपक्ष को भरोसे में लेगी सरकार 

जानकारी सामने आई है कि, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार विपक्ष को अपने भरोसे में लेगी। विपक्ष को इस हमले की सारी जानकारी देगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार के द्वारा सीनियर मंत्री इस हमले को लेकर विपक्ष को ब्रीफ करेंगे। इसी के साथ ही, केंद्र सर्वदलीय बैठक भी बुला सकता है।

हमले के बाद पर्यटकों में डर

पहलगाम आतंकी हमले ने देश का झकझोर कर रखा दिया है। यह घटना दिल को दहला देनी वाली है। इस आतंकी हमले के बाद कश्मीर में मौजूद पर्यटकों में मन खौफ और दहशद पैदा हो गई है। सभी लोग जल्दी से जल्दी कश्मीर से निकलना चाहते है। लेकिन भूस्खलन की वजह से कई रास्ते बंद है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वही, हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर है। इलाकें में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पूजा और नमाज़ के लिए तय हुआ समय, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। 23 जनवरी को...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...