back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Today Weather Update: दिल्‍ली-NCR में उमस से परेशान लोग? कब होगी मानसून की एंट्री, जानें ताजा अपडेट

दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो यहां कल पूरे दिन बादल छाए रहे, लेकिन बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी, जिस वजह से शाम के वक्त काफी उमस बढ़ गई थी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । देश के ज्यादातर हिस्सों में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। तो वही, बारिश से इस तपती गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो यहां कल पूरे दिन बादल छाए रहे, लेकिन बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी, जिस वजह से शाम के वक्त काफी उमस बढ़ गई थी। 

इसी बीच, मौसम विभाग ने यूपी-बिहार और झारखंड में मॉनसून के दस्तक की तारीखों का ऐलान कर दिया है। IMD के अनुसार, आज-कल में यूपी, पटना और भोपाल में मॉनसून दस्तक दे सकता है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम

दिल्ली में अब कब होगी बारिश?

राजधानी दिल्ली में मात्र दिन बारिश हुई थी इसके बाद दिल्ली सूखी पड़ी हुई है, जिसकी वजह से लोगों को उमस परेशान कर रही है। मौसम विभाग, ने आज के लिए राजधानी में येलो अलर्ट जारी किया है, वहीं 24 जून तक राजधानी में रुक- रुक कर बारिश होने की संभावना जताई है। 

ओडिशा में जारी रहेगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा में 18–24 जून के बीच मौसम अत्यधिक एक्टि रहेगा, खासकर मयूरभंज और क्योंझर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई। IMD ने इन दोनों इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच, बारिश के संभावना के चलते प्रशासन को सतर्कता बरतने और आपात स्थितियों की तैयारी करने की भी अपील की गई है।

यूपी में कब दस्तक देगा मॉनसून?

मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार, उत्तरप्रदेश में प्री-मानसून की बारिश ने थोड़ी राहत का काम किया है। अब मानसून उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में एंट्री करने वाला है। मौसम विभाग ने आगरा में शुक्रवार (20 जून) को मॉनसूनी असर शुरू होने की आशंका जताई गई है, जिसमें तेज हवाएं और गरज-चमक के बीच बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड में तीन दिन झमाझम बारिश

उत्‍तर भारत की बात करे तो पहाड़ों पर भी बारिश का सिलसिला जारी है। रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से तापमान ने थोड़ी नरमी बरती है। और जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। इसी बीच, मौसम विभाग के पूर्वानुमान जताया है कि अगले दो-तीन दिनों में उत्तराखंड में मॉनसून दस्तक दे सकता है। इसलिए अगले तीन दिन पहाड़ी इलाकों पर झमाझम बारिश की संभावना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: फरवरी में ही अप्रैल जैसी गर्मी, 29°C तक पहुंचेगा पारा, दो दिन बाद आ सकती है ठंडी फुहार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर इलाकों में फरवरी के दूसरे हफ्ते में ही अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास होने लगा...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...