नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क । भारत के ज्यादातर राज्यों में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। लेकिन राजधानी दिल्ली में थोड़ी बारिश के बाद भी थोड़ी हल्की गर्मी से राहत नहीं मिली है। राजधानी दिल्ली में गुरुवार (3 जुलाई) को अधिकतम तापमान (Max Temperature) 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो सामान्य औसत से 0.8 डिग्री कम रहा।
वहीं, न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में गर्मी के बीच आसमान में थोड़े हल्के बादल छाए रहे है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। इस संबंध में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी है।
कुछ इलाकों में आज हो सकती है हल्की बारिश- IMD
राजधानी दिल्ली में मौसम को लेकर IMD ने बड़ी जानकारी शेयर की है। राजधानी में आज आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। यानी आज दिल्ली एनसीआर में कुछ बूंदा-बांदी बारिश हो सकती है। IMD ने 3 जुलाई से 7 जुलाई के बीच में बारिश की आशंका जताई थी।
गर्मी से थोड़ी राहत मिली
मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है। बीते दिन यानी 4 जुलाई शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता (Relative Humidity) 61 प्रतिशत रही, जिससे उमस का एहसास भी बना रहा। ऐसे में बारिश की संभावना के चलते दिल्ली वालों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
हवा की गुणवत्ता संतोषजनक
राजधानी में वायु गुणवत्ता की बात करें तो यहां पर हवा की गुणवत्ता में भी सुधरने की उम्मीद जताई जा रही है। गुरुवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार शाम चार बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 72 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान और बेहतर हवा की कंडीशन ने दिल्ली के नागरिकों को फिलहाल कुछ राहत दी है, हालांकि उमस और बारिश की संभावना के चलते सतर्क रहने की जरूरत बनी हुई है। दिल्ली वालें आज भी मानसून का इंतजार कर रहे है।





