back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ये 5 मैदान जहां कभी टेस्ट मैच नहीं जीती भारतीय टीम, जानिए कौन से हैं वो ‘अजेय किले’

भारत और इंग्लैंड के बीच जहां दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है वहां भारत एक भी टेस्ट मैच नहीं जीता है। दुनिया के उन 5 मैदानों के बारे में बताते हैं जहां आजतक भारत ने जीत दर्ज नहीं की है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है। भारतीय टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच हार चुकी है। हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ शुभमन गिल के नेतृत्व में भारत को कड़ी हार का सामना करना पड़ा था। अब सीरीज का दूसरा टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा, जो खास इसलिए है क्योंकि यह ऐसा स्टेडियम है जहां भारतीय टीम ने अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है।

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे मैदान मौजूद हैं जहां भारतीय टीम ने वर्षों से मुकाबले खेले, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाई। इनमें कई विदेशी मैदान ऐसे हैं जो भारतीय क्रिकेट के लिए ‘अजेय किले’ साबित हुए हैं। आइए जानते हैं उन पांच खास मैदानों के बारे में, जहां टीम इंडिया की टेस्ट जीत का इंतजार आज भी जारी है।

एजबेस्टन, बर्मिंघम (इंग्लैंड)

कुल मैच: 8

परिणाम: 7 बार हार, 1 बार ड्रॉ

पहली हार : 1967

भारत ने एजबेस्टन मैदान पर पहला टेस्ट मंसूर अली खान पटौदी की कप्तानी में 1967 में खेला था, जिसमें उसे 132 रन से हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद से लेकर विराट कोहली, धोनी, द्रविड़ और गांगुली के नेतृत्व में भी भारत को इस मैदान पर जीत नहीं मिली है। अब शुभमन गिल के पास इस इतिहास को बदलने का अवसर है।

गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर (पाकिस्तान)

कुल मैच खेले: 7

परिणाम: 2 हार, 5 ड्रॉ

लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम भारतीय टीम के लिए हमेशा से ‘नो विन जोन’ साबित हुआ है। यहां अब तक खेले गए सभी सात टेस्ट मैचों में भारत ने कभी जीत दर्ज नहीं की। अधिकांश मुकाबले ड्रॉ समाप्त हुए हैं, जबकि दो बार टीम इंडिया को हार का सामना भी करना पड़ा है।

केनिंग्स्टन ओवल, वेस्टइंडीज

कुल मैच खेले: 9

नतीजा: 7 हार, 2 ड्रॉ

वेस्टइंडीज का यह ऐतिहासिक केनिंग्स्टन ओवल मैदान भारतीय टीम के लिए कभी अच्छा नहीं रहा। यहां टीम इंडिया ने कुल 9 टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। सात बार हार का सामना और दो बार मैच ड्रॉ हुए हैं, जिससे यह मैदान भारत के लिए अब भी जीत का इंतजार कर रहा है।

ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर (इंग्लैंड)

कुल मैच खेले: 9

परिणाम: 4 हार, 5 ड्रॉ

इंग्लैंड का ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान भी भारतीय टीम के लिए एक ऐसा किला साबित हुआ है, जहां अब तक जीत नहीं मिली है। यहां भारत को कुल नौ टेस्ट मैचों में से चार बार हार का सामना करना पड़ा, जबकि पांच मुकाबले ड्रॉ समाप्त हुए।

नेशनल स्टेडियम, कराची (पाकिस्तान)

कुल मैच खेले: 6

परिणाम: 3 हार, 3 ड्रॉ

कराची के नेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक छह टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन यहां जीत हासिल नहीं कर सकी है। इस मैदान पर भारतीय टीम को तीन बार हार का सामना करना पड़ा है, जबकि बाकी तीन मुकाबले ड्रॉ रहे। इस स्टेडियम में भी भारत का प्रदर्शन काफी कमजोर रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...