back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोनिया से मिल सकते हैं पाटीदार नेता नरेश पटेल

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। गुजरात के प्रभावशाली पाटीदार नेता नरेश पटेल के शुक्रवार को सोनिया गांधी से मिलने की संभावना है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि पटेल और गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा दिल्ली जा रहे हैं। गुरुवार को रघु शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने खोडलधाम मैनेजिंग ट्रस्टी और प्रभावशाली लेउवा पटेल (पाटीदारों की एक उपजाति) नेता नरेश पटेल से मुलाकात की। पार्टी नेताओं ने दावा किया था कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी। स्थानीय सूत्रों ने कहा कि नरेश पटेल ने पार्टी में शामिल होने के कांग्रेस के निमंत्रण का जवाब नहीं दिया। यह बैठक पाटीदार नेता और कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल के पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद हुई है। ऐसी चर्चा है कि नरेश पटेल इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपना राजनीतिक पदार्पण कर सकते हैं। –आईएएनएस एसकेके/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵