back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत में 26 मई को दिखेगा आंशिक चंद्र ग्रहण

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण 26 मई को लगेगा और भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, देश में कुछ ही स्थानों पर आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि आंशिक चंद्रग्रहण उत्तर पूर्वी क्षेत्र (सिक्किम को छोड़कर), पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, ओडिशा के कुछ तटीय हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से कुछ समय के लिए दिखाई देगा। 21 जनवरी 2019 के बाद यह पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और यह सुपरमून होगा। ग्रहण दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और हिंद महासागर को कवर करने वाले क्षेत्र में यह दिखाई देगा। नासा के अनुसार, 17 मई से खगोलीय घटनाओं की एक श्रृंखला हो रही है जो पूर्ण चंद्र ग्रहण में समाप्त होगी। ग्रहण का आंशिक चरण 15 घंटे 15 मिनट आईएसटी(भारतीय मानक समय) से शुरू होगा। कुल चरण 16 घंटे 39मिनट आईएसटी से शुरू होगा। कुल चरण 16 घंटे 58मिनट आईएसटी पर समाप्त होगा। आंशिक चरण 18 घंटे 23 मिनट आईएसटी पर समाप्त होगा। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵