नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। संसद के मॉनसून सत्र के लिए दिल्ली पहुंचे पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने पहलगाम, ऑपरेशन सिंदूर जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की है जिसमें वे बिहार मॉनसून सत्र के दौरान सदन में विपक्ष के वॉकआउट किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए है। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि, पहलगाम, पुलवामा जैसे मुद्दों पर और ट्रंप के समझौते वाले बयान पर पीएम मोदी को जवाब देना चाहिए। SIR पर सवाल उठाते हुए बोले-इस तरह से सदन छोड़ कर जाना सही है। संसद का मानसून सत्र शुरू हो चुका है। मानसून सत्र के पहले दिन हंगामे की वजह से लोकसभा को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद विपक्ष के कई नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई।
सांसद पप्पू यादव ने SIR पर क्या कहा?
बता दें, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार में विपक्ष के वॉकआउट को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होनें कहा, पहलगाम, पुलवामा व ट्रंप के समझौते वाले बयान पर प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए। इसमें SIR देश का मुद्दा है। बिहार केवल झांकी है अभी तो असम और बंगाल बाकी है। हमें हैरानी हो रही कि, विपक्ष ने वॉकआउट किया है। आप क्यों वॉकआउट कर रहे हैं? सीना तान कर खड़े रहिए सदन को चलने मत दीजिए। SIR के मुद्दे पर वॉकआउट नहीं करना चाहिए।
मतदाता सूची के पुनरीक्षण का विरोध
गौरतलब है कि, बिहार में चुनाव से पहले मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कराया जा रहा जिसे लेकर विपक्ष चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहा है कि, एनडीए को फायदा पहुंचाने के लिए ही ये सब हो रहा है। एक खास वर्ग को वोटर लिस्ट से हटाने की साजिश हो रही है। जबकि, सरकार को मालूम है कि, इसमें ज्यादातर, गरीब तबके के लोग शामिल है अब दो महीने में नई मतदाता सूची कैसे तैयार हो सकती है। अगर आपको कराना ही था तो छह महीने पहले इसे कराना चाहिए था। अब जल्दबाजी में कई सही लोगों के नाम भी हट सकते है।





