नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । रिएलिटी शो स्टार उर्फी जावेद हमेशा से ही अपने स्किन केयर को लेकर या फिर सर्जरी वगैरह के बारे में हमेशा से काफी वोकल रही हैं यानी इस बारे में बात करती रही हैं। हाल ही में उर्फी जावेद ने अपने लिप फिलर्स (Lip Filers) करवाए हुए एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उनके होंठ सूजे हुए और बड़े आकार के दिख रहे है।
लिप फिलर्स करवाते हुए स्टार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिप फिलर्स की वजह से होने वाली तकलीफ बयां की है। उर्फी के इस वीडियो के बाद उनके फैंस भी हैरान है। जिसमें वे लिप फिलर्स डिजॉल्व (Lip Fillers Dissolve) करवाती हुई यानी हटवाती हुई नजर आ रही हैं।
उर्फी जावेद ने डिजॉल्व करवाए लिप फिलर्स
उर्फी जावेद ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, नहीं यह कोई फिल्टर नहीं है। मैने फिलर्स डिजॉल्व करवाने का फैसला ले लिया है। क्योंकि यह काफी मिसप्लेस्ड हो गए थे। मैं फिलर्स दोबारा लुंगी लेकिन नेचुरली। मैं फिलर्स के लिए बिल्कुल भी मना नहीं कर रही हूं। इस हटवाना भी किसी दर्द से कम नहीं है।
उर्फी जावेद पहले भी करवा चुकी है लिप फिलर्स
लिप फिलर्स डिजॉल्विंग प्रोसीजर में स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहा है कि, उर्फी के होंठ कितने सूज गए हैं। पिछली बार जब फिलर्स को लेकर उर्फी ने वीडियो शेयर किया था तो बताया था, “मैं जब 18 साल की थी तब से लिप फिलर्स करवा रही हूं, मेरे पास तब इतने पैसे नहीं थे। लेकिन मेरे होंठ बहुत पतले थे और मुझे बड़े फुलर लिप्स चाहिए थे।”
उर्फी ने इस बात का भी जिक्र किया था कि लिप फिलर्स डिजॉल्व करवाना बेहद दर्दभरा होता है। उन्होंने लोगों को भी यही सलाह दी कि अगर वे लिप फिलर्स करवाना चाहते हैं तो पहले अच्छी तरह से जांच परख कर लें और एक सही एक्सपीरियंस्ड डॉक्टर के पास ही जाएं।
लिप फिलर अच्छा है या बुरा
लिप फिलर्स ऐसे तो सुरक्षित होते है लेकिन इसे लेकर खास सावधानियां बरतनी होती है। कि इन्हें अच्छे क्लीनिक से करवाया जाए। लिप फिलर्स के कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जैसे होंठों का जरूरत से ज्यादा सूज जाना, निशान पड़ जाना, इंजेक्शन की वजह से होंठ पहले से कही ज्यादा सेंसिटिव हो जाना, दर्द होना और होंठों का लाल पड़ना।
लिप फिलर के साइट इफेक्ट्स
– अगर फिलर्स जरूरत से ज्यादा डाल दिए जाएं तो होंठों की शेप नेचुरल से कही ज्यादा बड़ी दिख सकती है।
– फिलर्स कई बार यहां से वहां मूव करने लगते हैं जिससे होंठों की शेप टेढ़ी नजर आती है।
– फिलर्स करवाने के बाद इंफेक्शन (Lip Infection) का रिस्क रहता है। इंफेक्शन फंगल, वायरल या बैक्टीरियल हो सकता है।
– इसके साइड इफेक्ट्स में धमनियों का ब्लॉक हो जाना, स्किन की रंगत का बिगड़ना, होंठों पर छाले निकलना, टिशू डैमेज होना और लंप्स बनना शामिल है।
लिप फिलर्स की कीमत कितनी होती है?
भारत के अलग-अलग शहरों में और उनमें अलग-अलग क्लीनिक्स में लिप फिलर्स की कीमत अलग हो सकती है। शुरुआती रेट्स 18 हजार से 40 हजार तक हो सकते हैं। बेसिक प्रोसीजर 18 हजार से शुरू होता है। तो वहीं, लार्ज वॉल्यूम वाले फिलर्स की कीमत 40 हजार तक की है। इसके अलावा, रेट्स सेशन पर भी निर्भर करते हैं।





