back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष हर्ष देव सिंह समेत कई अन्य नेता हुए आप में शामिल

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। जम्मू कश्मीर की पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष हर्ष देव सिंह और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता शनिवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और कश्मीर प्रभारी इमरान हुसैन भी मौजूद रहे। राज्यसभा सांसद संजय सिंह में हर्ष देव सिंह को आम आदमी पार्टी में शामिल कराते हुए कहा, हर्ष देव सिंह जम्मू कश्मीर में 18 साल तक विधायक रहे। उन्होंने 2002 से 2005 तक के शिक्षा मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल में 22 डिग्री कॉलेज और 11 हजार स्कूल बनवाएं जिसकी वजह से हॉवर्ड जैसे संस्थान ने उन्हें वहां के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्हें सर्वोच्च विधायक का सम्मान भी प्राप्त हुआ है। संजय सिंह की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के दिल्ली कार्यालय में कि पैंथर्स पार्टी के कई अन्य सदस्य राजेश गगन प्रताप सिंह पुरुषोत्तम और सुदेश डोगरा हर्ष देव सिंह के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आप में शामिल होने के बाद हरदेव सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के काम से वह बेहद प्रभावित हैं। जिस तरीके से दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में विकास किया गया है वह चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में भी इसी तरीके से काम हो। उन्होंने कहा कि गुड गवर्नेंस हम किताबों में ही पढ़ते हैं वह जम्मू-कश्मीर में भी आए जिस तरीके से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में करके दिखाया है यह हमारी इच्छा है। गौरतलब है कि परिसीमन के काम खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर में जल्द ही चुनाव कराए जा सकते हैं आम आदमी पार्टी जम्मू कश्मीर में चुनाव की तैयारी में लग गई है, जिसके मद्देनजर पार्टी अन्य चुनावी राज्यों की तरह जम्मू-कश्मीर में भी अपने पार्टी के विस्तार में जुट गई है। वहीं शुक्रवार को हुए तेजिंदर सिंह बग्गा के प्रकरण को लेकर संजय सिंह में बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी एक ऐसे व्यक्ति को बचाने में जुटी है जिसने पश्चिम बंगाल से लेकर पंजाब तक हिंसा फैलाने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस का दुरुपयोग केवल और केवल बीजेपी की सरकारों में होता रहा है। संजय सिंह ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि उन पर 23 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, यहां तक की उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने उन पर देशद्रोह का मुकदमा भी दर्ज किया है। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵