back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुनाबाव बॉर्डर पर भारत में घुसा पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

बाड़मेर, 20 जून (हि.स.)। बाड़मेर के मुनाबाव बॉर्डर से तारबंदी पार कर राजस्थान की सीमा में घुसे पाकिस्तानी नागरिक को रविवार तडक़े बाड़मेर सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पकड़ लिया। पाकिस्तानी नागरिक से पूछताछ की जा रही है। बीएसएफ के डीआईजी विनीत कुमार ने बताया कि रविवार तड़के करीब 3 बजे मुनाबाव बॉर्डर से पाकिस्तानी नागरिक मोहेब अली (65) पुत्र सुमार अली को पकड़ा गया है। पाकिस्तानी नागरिक तारबंदी पार कर भारतीय सीमा में घुसा और जवानोंं को बोलने लगा कि मुझे गोली मार दो। अभी तक पूछताछ में उसका दिमागी संतुलन सही नहीं लग रहा है। बीएसएफ सहित विभिन्न एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। बीएसएफ और अन्य एजेंसियां पाकिस्तानी नागरिक के भारत की सीमा में घुसने के मकसद, तारबंदी क्रास करने की प्रक्रिया के बारे में पूछताछ कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सरहद पर बीएसएफ अलर्ट मोड पर है। पाकिस्तान के तस्कर बाड़मेर बॉर्डर पर पिछले चार-पांच महीनों से सक्रिय हैं। गत फरवरी में पाकिस्तान तस्कर फोटिया खान ने हेरोइन भी भारत में तारबंदी के ऊपर से फेंकी थी। दो दिन पहले बीएसएफ ने इस मामले के मुख्य आरोपित हलिया उर्फ हलीम को गिरफ्तार किया था। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

Border 2 Box Office: सातवें दिन धीमी हुई ‘बॉर्डर 2’ की शुरुआत, मेकर्स को अब वीकेंड का इंतजार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म 'बॉर्डर 2' का जादू सिनेमाघर में देखने को मिल रहा...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵